Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 9 जून के सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशक नेट सेलर बने रहे और उन्होंने ₹4,566 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाज़ार को सहारा देना जारी रखा और ₹6,159 करोड़ के शेयर खरीदकर नेट बायर के तौर पर उभरे,जिससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव को कम करने में मदद मिली

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news :अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले करने के बाद बुधवार को डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले स्थिर रहा

Market news : GIFT Nifty से मिले रहे अच्छे संकेतों के बीच 10 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बढ़त के साथ खुले हैं। गिफ्ट निफ्टी 23,248 के आसपास हरे निशान ट्रेड कर रहा है। यह घरेलू इक्विटी मार्केट के लिए अच्छा संकेत है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

9 जून को जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने लगातार दो दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 73,918.76 पर और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 23,242.10 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 9 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 80.50 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,257.50 के स्तर पर दिख रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में बढ़त दिख रही है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.95 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हैंग सेंग में भी 0.95 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 1.29 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी 3.53 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.50 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

Market cues : निफ्टी में 23500–23600 के ऊपर मजबूत और टिकाऊ क्लोजिंग होने तक जारी रहेगा कंसोलीडेशन

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को S&P 500 और नैस्डैक इंडेक्स में गिरावट आई। टेक्नोलॉजी शेयरों में आई रिकवरी कमज़ोर पड़ गई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान द्वारा अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने पर अमेरिका को जवाब देना चाहिए। इससे बाजार पर दबाव बना। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 86.10 अंक या 0.17% बढ़कर 50,872.11 पर पहुंच गया। S&P 500 में 19.08 अंक या 0.26% की गिरावट आई और यह 7,386.65 पर आ गया। वहीं, नैस्डैक कम्पोजिट 250.84 अंक या 0.97% गिरकर 25,678.82 पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले करने के बाद बुधवार को डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले स्थिर रहा,जबकि निवेशक फेडरल रिजर्व की नीति की दिशा के बारे में संकेत पाने के लिए अमेरिका के अहम महंगाई आंकड़ों का इंतजार करते दिखे। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.99 पर दिख रहा है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

9 जून के सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशक नेट सेलर बने रहे और उन्होंने ₹4,566 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाज़ार को सहारा देना जारी रखा और ₹6,159 करोड़ के शेयर खरीदकर नेट बायर के तौर पर उभरे,जिससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव को कम करने में मदद मिली।

सीजफायर नहीं अब फायर ही फायर, US का ईरान पर बड़ा हमला

अमेरिका-ईरान में फिर युद्ध शुरू हो गया है। अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने ईरान के एक साथ कई जगहों पर हमले किए हैं। ईरान ने भी बेहरीन में अमेरिका के FIFTH फ्लीट पर ड्रोन अटैक किया है।

$90 तक फिसलने के बाद क्रूड फिर उछला, सोने और चांदी में तेज गिरावट

वेस्ट एशिया जंग भड़कने से क्रूड में फिर उछाल है। यह 90 तक फिसलने के बाद फिर 92 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। उधर अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के बीच सोने और चांदी में तेज गिरावट आई है। सोना दो फीसदी तो चांदी पांच फीसदी फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

वेस्ट एशिया संकट से निपट रही सरकार, विनिवेश लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद

वेस्ट एशिया संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार ने OMCs की 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपए की मदद करने की बात कही है। साथ ही 80 हजार करोड़ के विनिवेश लक्ष्य पार करने की उम्मीद जताई है। सरकार का कहना है कि IDBI बैंक का स्ट्रेटजिक सेल भी ट्रैक पर है।

ATF की कीमतें 10% बढ़ीं, घरेलू एयरलाइंस के लिए 3 साल की फिक्स्ड कीमत

क्रूड की बढ़ती कीमतों के बीच ATF की कीमतों में 10% की बढ़त हुई है। OMCs ने घरेलू एयरलाइंस के लिए नए सिस्टम का एलान किया है। इसके तहत ATF की कीमतें तीन साल तक के लिए फिक्स्ड होंगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।