Get App

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: आज ग्लोबल संकेत साथ नहीं दे रहे हैं। एशिया पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे नजर आ रहा है। US FUTURES में भी गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है। JUNETEENTH के चलते कल अमेरिकी बाजार बंद थे। कल ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव दिखा। ज्यादातर बाजार कल लाल निशान में बंद हुए। बाजार को चीन के राहत पैकज का इंतजार है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 12:47 PM
Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: 19 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1030.90 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 365.20 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Stock Market News: शुरुआती कारोबार में बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल 9.22 बजे के आसपास निफ्टी 57.10 अंक यानी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 18,696.95 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 206.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 62961.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल के कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 216 अंक गिरकर 63,168 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 71 अंक गिरकर 18756 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक डार्क क्लाउड कवर प्रकार का पैटर्न बना, जो कि नीचे की ओर एक ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर के मुताबिक निफ्टी को 18723 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 18685 और 18623 पर अगले सपोर्ट हैं। अगर निफ्टी में तेजी आती है तो 18847 पर पहला रजिस्टेंस होगा। इसके बाद 18886 और 18948 होंगे पर अगले रजिस्टेंस होंगे।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

एसजीएक्स निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें