Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : US Federal Reserve ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 3.5–3.75 प्रतिशत की सीमा में बरकरार रखा है और अनिश्चितता तथा महंगाई के लगातार बने रहने वाले जोखिमों की ओर ध्यान खींचा है। Fed के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतें महंगाई को और बढ़ा सकती हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक संघर्ष के पूरे आर्थिक असर के बारे में अभी "कुछ कहना जल्दबाजी होगी

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : HDFC BANK के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने बैंक के एथिक्स और गवर्नेंस पर सवाल उठाए हैं

Market news : पश्चिम एशिया युद्ध में अब एनर्जी इंफ्रा पर हमले से दुनिया भर के बाजारों में हाहाकार मच गया है। US में होलसेल महंगाई बढ़ने से भी दबाव बढ़ा। कल डाओ जोंस 750 प्वाइंट से ज्यादा टूटा। एशियाई बाजारों की भी खराब शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी भी 550 प्वाइंट नीचे है। उधर उम्मीद के मुताबिक फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। फेड चेयरमैन ने कहा है कि ईरान जंग महंगाई बढ़ा सकता है।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


18 मार्च को, बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही, जिसे बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों का सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 633 अंक, या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 197 अंक बढ़कर 23,778 पर बंद हुआ। इससे पहले इसने इंट्राडे में 23,862 का उच्चतम स्तर छुआ था।

तेल की कीमतों में उछाल के बीच US Fed ने दरें स्थिर रखीं

US Federal Reserve ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 3.5–3.75 प्रतिशत की सीमा में बरकरार रखा है और अनिश्चितता तथा महंगाई के लगातार बने रहने वाले जोखिमों की ओर ध्यान खींचा है। Fed के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतें महंगाई को और बढ़ा सकती हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक संघर्ष के पूरे आर्थिक असर के बारे में अभी "कुछ कहना जल्दबाजी होगी।" केंद्रीय बैंक ने दरों में सीमित कटौती के अपने अनुमानों को बरकरार रखा, जो एक सतर्क नीतिगत रुख का संकेत है।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT Nifty आज सुबह पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2.05 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों की रिकवरी रैली के बाद भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए कमजोरी का संकेत है। यह गिरावट खराब ग्लोबल संकेतों के चलते आई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों का सेंटीमेंट खराब कर रहे हैं।

FIIs की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध विक्रेता बने रहे और 18 मार्च को उन्होंने 2,714 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाज़ारों को अपना सपोर्ट जारी रखा और 3,253 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाज़ार में गिरावट को थामने में मदद मिली।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पिछले तीन दिनों से जारी तेज़ी का सिलसिला टूट गया है। इसकी वजह तेल की बढ़ती कीमतें और मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव है। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया है, जबकि जापान का Nikkei 225, ब्याज दरों पर फ़ैसले से पहले 2.5 प्रतिशत लुढ़क गया है। निवेशक करेंसी की वोलैटिलिटी को लेकर भी सतर्क बने हुए है। जापानी येन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 160 के स्तर के करीब पहुंच गया है।

क्रूड में भारी तेजी, भाव $110/bbl के पार, सोने और चांदी में भारी गिरावट

वेस्ट एशिया में 'एनर्जी वॉर' शुरू होने से तेल बाजार में भूचाल आ गया है। क्रूड 110 बैरल डॉलर के पार चला गया है। वहीं फेड के hawkish नजरिये से सोने में 4% और चांदी में 6% की तेज गिरावट आई है।

कतर की गैस फैसलिटी पर ईरान का हमला

अपनी गैस फील्ड पर हमलों से ईरान बौखला गया है। ईरान का सऊदी की सबसे बड़ी रिफाइनरी अरामको पर हमला हुआ है। कतर की सबसे बड़ी गैस फैसिलिटी Ras Laffan को भी निशाना बनाया गया है। इस अटैक के गैस फैसिलिटी बंद हो गी है। एनर्जी इंफ्रा पर हमले के बाद दुनिया में एनर्जी संकट गहराने का डर पैदा हो गया है।

HDFC BANK के चेयरमैन का इस्तीफा, Keki Mistry अंतरिम चेयरमैन बने

HDFC BANK के चेयरमैन Atanu Chakraborty ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने बैंक के एथिक्स और गवर्नेंस पर सवाल उठाए हैं। RBI ने केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया है। HDFC Bank का ADR 7 परसेंट से ज्यादा टूटा है।

मणप्पुरम फाइनेंस को बड़ी राहत, बेन कैपिटल डील को RBI से फाइनल मंजूरी

मणप्पुरम फाइनेंस को बड़ी राहत मिली है। RBI ने बेन कैपिटल के कंपनी और सब्सिडियरी में ज्वाइंट कंट्रोल को अंतिम मंजूरी दे दी है। इस डील के तहत करीब 42% तक हिस्सेदारी के लिए बेन कैपिटल 4385 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है।

 

 

 

Market cues : 23800 के रेज़िस्टेंस लेवल से ऊपर बंद होने पर ही आएगी टिकाऊ तेजी, बाजार की रुझान अभी भी कमजोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।