Get App

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: एसजीएक्स निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के 165 अंक बढ़कर 18255 पर बंद होने के बाद आज 71 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। इससे भारतीय बाजार के निगेटिव ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर एक्सचेंज पर SGX वायदा 18250 पर दिख रहा है। गुरुवार को एसएंडपी 500 वायदा में 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि नैस्डैक 100 वायदा 0.3 फीसदी बढ़ा था

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 05, 2023 पर 9:13 AM
Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: 05 मई को NSE पर सिर्फ दो स्टॉक GNFC और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

Stock Market News- SGX Nifty से मिल रहे संकतों से लगता है कि सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत आज हल्की गिरावट के साथ हो सकती है। SGX Nifty 18231 पर खुलने को बाद फिलहाल 32 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर SGX फ्यूचर्स ने आज के शुरुआती कारोबार में 18314 का हाई छुआ है। कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स 555 अंकों की बढ़त के साथ 61749 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 165 अंकों की तेजी लेकर 18255 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स आसानी के साथ 17611 पर स्थित 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। उम्मीद है कि निफ्टी का करेंट मोमेंटम बना रहेगा।

आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18120 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18073 और 17996 पर नजर आ रहे हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18273 फिर 18321 और 18397 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43345 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43221 और 43020 पर दिख रहे हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43747 फिर 43871 और 44072 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

कच्चे तेल की चाल सपाट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें