Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : मंगलवार को S&P 500 और Nasdaq ने रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई बनाया। एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 38.50 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 23,872 के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 8:13 AM
Story continues below Advertisement

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और Nifty 27 मई को शुस्त शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty से मिल रहे संकेत कमजोर हैं,जो शुरुआती कारोबार में 23,916.50 के आसपास थोड़ा नीचे ट्रेड कर करता नजर आ रहा था। हमारे बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं। क्रूड में मजबूती देखने को मिल रही है। FIIs ने कल कैश और वायदा में करीब 4300 करोड़ की बिकवाली की। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। कल डाओ गिरा लेकिन NASDAQ, S&P 500 रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए।

मार्केट ओवरव्यू

पिछले सत्र में जोरदार तेजी के बाद 26 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। इसकी वजह मध्य-पूर्व में नए भू-राजनीतिक तनाव और मंथली F&O एक्सपायरी के कारण बढ़ी हुई अस्थिरता रही। कल बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और सत्र के ज़्यादातर समय तक इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा। अमेरिका की नई सैन्य कार्रवाई की रिपोर्टों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव जल्द कम होने की उम्मीदें धूमिल हो गईं जिससे बाजार कभी ऊपर तो कभी नीचे होता रहा। हालांकि,आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव बढ़ने से निफ्टी गिरकर 24000 के नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 479.26 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 76,009.70 पर और निफ्टी 118 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 23,913.70 पर सेटल हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 38.50 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 23,872 के आसपास कारोबार कर रहा है। ये भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए एक धीमी शुरुआत का संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 38.50 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 23,872 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 0.96 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स 0.83 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंग सेंग में 0.16 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वही, ताइवानी बाजार में 2.18 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी तो करीब 4.13 फीसदी भाग गया है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.20 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को S&P 500 और Nasdaq ने रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई बनाया,क्योंकि AI से जुड़ी उम्मीदों ने मध्य-पूर्व शांति वार्ता को लेकर चिंताओं को कम कर दिया। ये चिंताएं ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों के कारण और बढ़ गई थीं। डाओ जोन्स 118.02 अंक या 0.23% गिरकर 50,461.68 पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 45.65 अंक या 0.61% बढ़कर 7,519.12 पर क्लोज हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 312.21 अंक या 1.19% बढ़कर 26,656.18 पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 26 मई को नेट सेलर बने रहे। उन्होंने 2,407 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने अपनी खरीदारी जारी रखी और इस सत्र के दौरान 1,361 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कमोडिटीज पर एक नजर

ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन बढ़ने से कच्चे तेल में मजबूती आई है। हलांकि अब भी यह 100 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। शांति वार्ता पर अब तक बात नहीं बनी है। सीजफायर के बीच अमेरिकी अटैक पर ईरान ने नाराजगी जताई है। ईरान ने जवाबी हमले की चेतावनी दी है। उधर ट्रंप ने कैबिनेट की WAR मीटिंग बुलाई है।

आज खुलेगा कोल इंडिया का OFS, OFS के जरिए 2% तक हिस्सा बेचेगी सरकार

आज नॉन रिटेल निवेशकों के लिए कोल इंडिया का OFS खुलेगा। इसके जरिए सरकार 2% तक हिस्सा बेचेगी। इसके लिए करीब 10 फीसदी डिस्काउंट पर 412 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया है। सरकार की करीब 5000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।

सीमेंस का Q4 मुनाफा और मार्जिन घटा,रेवेन्यू में 15% का उछाल

चौथी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 36 फीसदी घटा है। महंगे कच्चे माल और रुपए की कमजोरी के चलते मार्जिन में भी 100 bps की कमी देखने को मिली है। हालांकि रेवेन्यू में 15 फीसदी का उछाल दिखा है। सब्सिडियरी Siemens Rail Automation के कंपनी में मर्जर को भी मंजूरी मिली है।

 

Market cues : Nifty को 24100-24300 की ओर बढ़ने के लिए 24000 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग की जरूरत, 23800 पर तत्काल सपोर्ट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।