Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 6.5 फीसदी का दबाव दिखा है। लेकिन आय 4% से ज्यादा बढ़ी है। वहीं मार्जिन में भी एक परसेंट से ज्यादा कमी आई है

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 9:50 AM
Stock Market : दूसरी तिमाही में BPCL के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। लेकिन रेवेन्यू में 7 परसेंट की कमी आई है

Market news : भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत आज मिले-जुले हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। नैस्डैक में सबसे ज्यादा करीब 150 प्वाइंट की तेजी आई थी। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 31 अक्टूबर को 6769 करोड़ रुपये के इक्विटी बेची। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार सातवें सत्र में अपनी खरीद जारी रखी और उन्होंने उसी दिन 7000 करोड़ रुपये से अधिक के इक्विटी खरीदे।


अक्टूबर में गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, फेस्टिवल डिमांड और GST कटौती का मिला फायदा

त्योहारी डिमांड और GST कटौती से अक्टूबर में गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स ने 4 व्हीलर्स में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। वहीं 2 व्हीलर्स में TVS मोटर और आयशर की सेल्स अनुमान के आसपास रही है।

अनुमान के करीब गोदरेज कंज्यूमर के नतीजे

दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 6.5 फीसदी का दबाव दिखा है। लेकिन आय 4% से ज्यादा बढ़ी है। वहीं मार्जिन में भी एक परसेंट से ज्यादा कमी आई है।

BPCL के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक

दूसरी तिमाही में BPCL के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। लेकिन रेवेन्यू में 7 परसेंट की कमी आई है। 9.3% के साथ मार्जिन का आंकड़ा उम्मीद से थोड़ा कम रहा है।

आज निफ्टी की 4 कंपनियों के नतीजे

आज निफ्टी की चार कंपनियों के नतीजे आएंगे। इसमें BHARTI AIRTEL, TITAN, TATA CONSUMER और POWER GRID के नतीजे शामिल हैं। भारती एयरटेल का मुनाफा 13% बढ़ सकता है। वहीं टाइटन का प्राफिट 65% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के मुख्य शेयर इंडेक्स शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 40.75 अंक या 0.09% बढ़कर 47,562.87 पर, एसएंडपी 500 17.86 अंक या 0.26% बढ़कर 6,840.20 पर और नैस्डैक कंपोजिट 143.81 अंक या 0.61% बढ़कर 23,724.96 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

सोमवार को एशियाई शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों ने पिछले सप्ताह आए मेगाकैप कंपनियों के नतीजों का स्वागत किया है। इन नतीजों से पता चलता है कि AI पर होने वाले खर्च में अच्छी बढ़त हुई है। उधर फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के बाद डॉलर तीन महीने के उच्च स्तर के करीब चला गया है। जापान को छोड़ कर एशिया-पैसिफिक शेयरों का MSCI का सबसे बड़ा इंडेक्स 0.2% बढ़कर 726.98 पर पहुंच गया है,जो पिछले हफ़्ते के साढ़े चार साल के उच्चतम स्तर के आसपास है। इस साल इस इंडेक्स में 27% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जो 2017 के बाद से अपने बेहतर साल की ओर बढ़ रहा है। जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं और वहां नकदी ट्रेजरी ट्रेडिंग नहीं हो रही है।

कमोडिटी बाज़ार

कमोडिटी बाज़ार में, सोना 0.4% गिरकर 3,985.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49% बढ़कर 65.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.61% बढ़कर 61.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ओपेक+ द्वारा अगले वर्ष की पहली तिमाही में उत्पादन बढ़त को रोकने का निर्णय लेने के बाद तेल की कीमतों में तेजी है। उत्पादन बढ़त को रोकने के फैसले से तेल की आपूर्ति की अधिकता की आशंका कम हो गई है।

 

 

Market today : 25500-25400 से ऊपर बने रहने तक निफ्टी में तेजी कायम रहने की उम्मीद, 26100 पर रेजिस्टेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।