दुनिया के सबसे बड़े इनवेस्टर वॉरेन बफे सहित कई दिग्गजों का मानना है कि आप शेयर को जितने कम प्राइस पर खरीदेंगे, मोटी कमाई की संभावना उतनी ज्यादा होगी। कई इनवेस्टर्स इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं। वे ज्यादा कीमत वाले शेयरों में बड़ा निवेश कर बैठते हैं, जिससे मोटी कमाई के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करते रहने पड़ता है। अगर कम प्राइस वाले शेयर पर डिविडेंड मिलने की भी संभावना है तो इसे सोने पर सुहागा कहा जाएगा।
कम कीमत वाले शेयरों में धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना आसान
ब्रोकरेज फर्म सैमको सिक्योरिटीज ने ऐसे शेयरों की लिस्ट तैयार की है, जिनकी कीमतें कम है और डिविडेंड का ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा है। कम प्राइस वाले शेयर में इनवेस्ट करने का एक दूसरा फायदा यह है कि इनमें निवेश करने के लिए बहुत ज्यादा अमाउंट की जरूरत नहीं होती। इससे इनवेस्टर्स धीरे-धीरे करके इनमें निवेश बढ़ा सकते हैं।
आईआरएफसी की डिविडेंड यील्ड 1.64 फीसदी
ब्रोकरेज फर्म की लिस्ट में पहला नाम इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का है। यह शेयर 17 सितंबर को दोपहर में 0.038 फीसदी गिरकर 78.92 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 37 फीसदी गिरा है, जिससे कीमत काफी अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई है। इस शेयर की डिविडेंड यील्ड 1.64 फीसदी है।
बिजली बनाने वाली इस कंपनी का शेयर अट्रैक्टिव
एनटीपीसी इस लिस्ट का दूसरा शेयर है। इस शेयर का प्राइस दोपहर बाद 0.92 फीसदी चढ़कर 330 रुपये चल रहा था। बीते छह महीने में यह शेयर 13 फीसदी से ज्यादा गिरा है। यह सरकार की कंपनी है, जो बिजली बनाती है। इस शेयर की डिविडेंड यील्ड 2.65 फीसदी है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 6 महीने में 35% चढ़ा
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक तीसरा शेयर है जो सैमको की लिस्ट में शामिल है। 17 सितंबर को इस शेयर का प्राइस 1.46 फीसदी चढ़कर 86.25 रुपये पर चल रहा था। बीते छह महीनों में यह शेयर 35 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस शेयर की डिविडेंड यील्ड 0.36 फीसदी है।
यूको बैंक को स्ट्रॉन्ग क्रेडिट ग्रोथ का मिलेगा फायदा
यूको बैंक इस लिस्ट का चौथा शेयर है। UCO Bank का शेयर 17 सितंबर को दोपहर बाद 0.084 फीसदी गिरकर 23.66 रुपये पर चल रहा था। बीते छह महीनों में यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस शेयर की डिविडेंड यील्ड 1.43 फीसदी है। बैंकिंग सेक्टर की बेहतर सेहत का फायदा यूको बैंक को मिल सकता है।
एसजेवीएन की डिविडेंड यील्ड 1.78 फीसदी
इस लिस्ट का पांचवां शेयर एसजेवीएन है। इस शेयर का प्राइस 17 सितंबर को 0.19 फीसदी गिरकर 63.94 रुपये पर चल रहा था। बीते छह महीनों में यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसकी डिविडेंड यील्ड काफी ज्यादा 1.78 फीसदी है। इस बिजली कंपनी को देश में बिजली की तेजी से बढ़ती मांग का फायदा मिल सकता है।