Stock in Focus: IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने सितंबर 2026 का टोल रेवेन्यू अपडेट जारी किया है। कंपनी का ग्रॉस टोल रेवेन्यू 24% बढ़कर 773 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 में यह 622 करोड़ रुपये था। कंपनी की 100% सब्सिडियरी कंपनियों का टोल रेवेन्यू भी लाइक-फॉर-लाइक आधार पर 17% बढ़ा है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से 162.1 करोड़ रुपये का टोल
IRB MP Expressway ने सितंबर में 162.1 करोड़ रुपये का टोल रेवेन्यू दर्ज किया। एक साल पहले यह 139.6 करोड़ रुपये था। यह प्रोजेक्ट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे का संचालन करता है। वहीं, IRB Ahmedabad Vadodara Super Express Tollway का रेवेन्यू 79.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 66.6 करोड़ रुपये था।
गोलकोंडा और ललितपुर प्रोजेक्ट का भी कलेक्शन बढ़ा
IRB Golconda Expressway का सितंबर में टोल रेवेन्यू 81.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी महीने में यह 70.4 करोड़ रुपये था। IRB Lalitpur Tollway ने 42.5 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन किया। एक साल पहले यह 37.1 करोड़ रुपये था।
नए प्रोजेक्ट्स से भी टोल कलेक्शन शुरू
IRB Harihara Corridors Tollway ने सितंबर में 49.3 करोड़ रुपये का टोल रेवेन्यू दर्ज किया। IRB Chandibhadra Tollway से 20.4 करोड़ रुपये और Meerut Budaun Expressway से 13.1 करोड़ रुपये मिले। इन तीनों प्रोजेक्ट्स पर 2026 में टोल कलेक्शन शुरू हुआ है।
IRB Infrastructure Developers ने बताया कि 2026 में कुछ प्रोजेक्ट्स से पहली बार टोल रेवेन्यू मिला है। IRB Harihara Corridors पर 23 जनवरी से टोल कलेक्शन शुरू हुआ। IRB Chandibhadra Tollway पर 1 अप्रैल से और Meerut Budaun Expressway पर 17 मई से टोल कलेक्शन शुरू हुआ।
कंपनी ने ट्रैफिक ग्रोथ पर क्या कहा?
IRB Infrastructure Developers के डिप्टी CEO अमिताभ मुरारका ने कहा कि सितंबर का टोल रेवेन्यू देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के कारण ट्रैफिक ग्रोथ को दिखाता है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से भी ट्रैफिक को सपोर्ट मिला है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में बनी मजबूती के साथ नवरात्रि, दिवाली और छुट्टियों का सीजन आने वाले महीनों में ट्रैफिक ग्रोथ को और बढ़ा सकता है। इससे कंपनी के पोर्टफोलियो में टोल रेवेन्यू को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
IRB Infrastructure Developers के शेयर गुरुवार को BSE पर 0.69% की बढ़त के साथ 17.56 रुपये पर बंद हुए।