Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 5 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार पांचवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 14,974 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशक नेट सेलर रहे और उन्होंने 10,444 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 8:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा। इंडोनेशियाई रुपिया में 0.476% की मजबूती आई है, जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.199% की बढ़त दर्ज की गई है

Market news : 6 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में गैप-डाउन शुरुआत देखने को मिल सकती है। GIFT निफ्टी के संकेतों को देखें तो शुरुआती कारोबार में यह 188 अंक गिरकर 24,410.50 पर ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

5 नवंबर को दलाल स्ट्रीट पर दिवाली की आतिशबाजी जारी रही। सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार छठे सत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी। यह नवंबर 2025 के बाद की सबसे लंबी तेजी है। निफ्टी ने 24,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया और 7 अगस्त, 2026 के बाद पहली बार 24,500 के ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,008.61 अंक या 2.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,310.01 पर और निफ्टी 576.00 अंक या 2.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,536.60 पर बंद हुआ।


US मार्केट में भारी तबाही, AI बबल फटने की आशंका से पैनिक, कोस्पी-निक्केई 7% नीचे

US में डेटा सेंटर और AI की रफ्तार में ब्रेक के डर से US मार्केट में भारी तबाही आई है। चिप इंडेक्स में बड़ा क्रैश देखने को मिला है। मार्च 2020 के बाद नैस्डैक में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। नैस्डैक और S&P 5.5% तक फिसले हैं। डाओ जोन्स भी 1800 प्वाइंट लुढ़का। कल की गिरावट में 2.5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप साफ हो गया है। 7 सबसे बड़े टेक शेयरों का एक दिन में $1 ट्रिलियन स्वाहा हो गया है।

AI क्रैश के डर से कोस्पी 9% टूटा, निक्केई भी 7% नीचे

AI क्रैश के डर से एशिया में भी भारी गिरावट आई है। कोरिया के बाजार कोस्पी में 9% की भारी गिरावट आई है। यहां ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी है। जापान का बाजार निक्केई भी 7% टूटा है। ताइवान का मार्केट भी 9% नीचे हैं।

भारतीय बाजार के सेंटिमेंट कमजोर

अमेरिका में भारी गिरावट और कच्चे तेल के फिर 100 डॉलर के करीब पहुंचने से भारतीय बाजार के भी सेंटिमेंट कमजोर हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि FIIs ने कल कैश में करीब 15000 करोड़ की भारी खरीदारी की। इनकी तरफ से चार साल में सबसे बड़ी खरीदारी हुई। US की 10 ईयर यील्ड 5.4% से घटकर 4.8% पर आ गई है।

IT शेयरों में दिख सकती है रौनक, डेटा सेंटर से जुड़े शेयरों में दबाव संभव

AI और चिप शेयरों में भारी बिकवाली से भारतीय IT शेयरों में रौनक दिख सकती है। अमेरिका में कल इंफोसिस के ADR में साढ़े चार परसेंट की भारी तेजी दिखी। वहीं डेटा सेंटर से जुड़े शेयरों में दबाव दिख सकता है।

भारती एयरटेल: मुनाफा 8.8%, रेवेन्यू 4% बढ़ा

दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 9 परसेंट बढ़ा है। रेवेन्यू में 4 परसेंट का उछाल आया है। मार्जिन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ARPU करीब पौने 3 परसेंट बढ़कर 271 रुपए हो गया है।

टाइटन के Q2 नतीजे अच्छे, मुनाफा 56.3% बढ़ा

दूसरी तिमाही टाइटन ने अच्छे नतीजे पेश किए है। कंपनी की प्रॉफिट में 56 परसेंट तो रेवेन्यू में 8 परसेंट का उछाल आया है। मार्जिन में भी करीब 5 परसेंट की ग्रोथ रही है। सभी आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। ज्वेलरी रेवेन्यू और इमर्जिंग बिजनेस में 21 परसेंट की ग्रोथ रही है। घड़ी और आईकेयर आय में भी 27 से 28 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।

आज आएंगे हिंडाल्को के नतीजे, वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार

आज हिंडाल्को के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। इसकी आय 24% तो मुनाफा 36 परसेंट बढ़ने का अनुमान है। साथ ही जुबिलेंट फूड्स, सीमेंस और वोल्टास समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

एशियाई मुद्राओं में बढ़त

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा। इंडोनेशियाई रुपिया में 0.476% की मजबूती आई है, जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.199% की बढ़त दर्ज की गई है। चीनी रेनमिनबी भी 0.121% मजबूत हुई है।

दूसरी ओर ताइवान डॉलर में 0.36% की गिरावट आई है। जबकि मलेशियाई रिंगित 0.21% और थाई बाहत 0.158% कमजोर हुए हैं। सिंगापुर डॉलर और जापानी येन में 0.07% और 0.095% की गिरावट दर्ज की गई है। फिलीपीन पेसो में कोई खास बदलाव नहीं दिखा है और इसमें 0.003% की मामूली गिरावट आई है।

विदेशी निवेशकों का रुख

5 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार पांचवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 14,974 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशक नेट सेलर रहे और उन्होंने 10,444 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

US बॉन्ड यील्ड

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में, बेंचमार्क US 10-ईयर और 2- ईयर ट्रेजरी यील्ड में बहुत कम बदलाव हुआ। ये 4.83% और 4.46% पर हैं।

डॉलर इंडेक्स

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में दूसरी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल यह इंडेक्स 101.59 के लेवल पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।