Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला आया है। 16 अक्टूबर से 10% पानी की कटौती लागू होगी सभी अर्बव और रूरल लोकल बॉडीज में पानी की लीकेज रोकने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए गए हैं
Stock market news : 5 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 4,699 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
Market news : कच्चे तेल में नरमी से मार्केट के सेंटिमेंट सुधरे हैं।, GIFT निफ्टी में मामूली तेजी है। यह करीब 30 प्वाइंट ऊपर है। एशियाई बाजार मिलेजुले दिख रहे हैं। इधर कल टेक शेयरों के दम पर नैस्डैक नए ऑल-टाइम हाई पर जाता दिखा। डाओ जोन्स में भी निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। हालांकि डॉलर इंडेक्स 102 के ऊपर टिका हुआ है। यूएस में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.31 परसेंट पर दिख रही है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
5 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स की लगातार चार दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया। उतार-चढ़ाव भरे सेशन में निफ्टी 22,500 के ऊपर बंद हुआ। इसे कच्चे तेल की गिरती कीमतों और फार्मा व हेल्थकेयर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में हुई खरीदारी का सहारा मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 472.77 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 72,382.47 पर और निफ्टी 133.80 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ।
क्रूड में नरमी, $100 के करीब ब्रेंट
वेस्ट एशिया से सप्लाई सुधरने के संकेतों के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब आ गया है। उधर मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उछाल से सोने पर दबाव है। कॉमेक्स गोल्ड 2 महीने के निचले स्तर पर आ गया है।
कोटक बैंक, एक्सिस बैंक के Q2 अपडेट अच्छे
कोटक बैंक के Q2 Update अच्छे रहे हैं। बैंक के नेट एडवांस करीब 25% बढ़े हैं। डिपॉजिट में 23 परसेंट का उछाल दिखा है। CASA भी 11% बढ़ा है। एक्सिस बैंक के भी तिमाही अपडेट जोरदार रहे हैं। बैंक के एडवांस 23% और डिपॉजिट करीब 21% बढ़े हैं।
ट्रेंट और गोदरेज कंज्यूमर के Q2 बिजनेस अपडेट अच्छे
दूसरी तिमाही में ट्रेंट ने अच्छे बिजनेस अपडेट पेश किए है। इसके स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 23 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। Q2 में Westside के 10 और जूडियो के 17 स्टोर खोले गए हैं। उधर कमजोर मॉनसून के बावजूद गोदरेज कंज्यूमर को दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। कंसो रेवेन्यू ग्रोथ हाई Teens में रहनी संभव है। पूरे साल का गाइडेंस हासिल करने के लिए कंपनी ट्रैक पर है।
इंटरनेशनल मार्केट में चीनी की कीमतों में तेजी
आज शुगर शेयरों पर नजर रहेगी। सप्लाई की चिंता से इंटरनेशनल मार्केट में चीनी की कीमतों में तेजी आई है। इसके दाम 20 सेंट प्रति पाउंड के पार निकल गए हैं। भारत में एल-नीनो से उत्पादन गिरने की आशंका है तो ब्राजील में ज्यादा बारिश से कटाई में देरी से भाव में उछाल आया है।
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 अक्टूबर से 10% पानी की कटौती लागू
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला आया है। 16 अक्टूबर से 10% पानी की कटौती लागू होगी सभी अर्बव और रूरल लोकल बॉडीज में पानी की लीकेज रोकने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
एशियन करेंसी
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख रहा। इंडोनेशियाई रुपया 0.20% गिरा,जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.07% और फिलीपींस पेसो में 0.01% की गिरावट आई जो इन मुद्राओं पर हल्के दबाव का संकेत है।
दूसरी ओर ताइवानी डॉलर में 0.10% की बढ़त हुई और यह इस क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही। इसके बाद जापानी येन (+0.06%) और मलेशियन रिंगित (+0.04%) का स्थान रहा। चीनी रेनमिनबी (+0.02%), सिंगापुर डॉलर (+0.02%) और थाई बाट (+0.01%) में भी थोड़ी बढ़त देखी गई।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
5 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 4,699 करोड़ रुपये के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) खरीदार बने रहे और उन्होंने इस दौरान 5,181 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे।