Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट से जानें, क्या निफ्टी और बैंक निफ्टी सोमवार के हाई को कर सकते हैं पार

Trading Plan: अगर निफ्टी लगातार 22,622 पर स्थित सोमवार के हाई लेवल ऊपर बना रहता है तो इसके लिए 22,800 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। मजबूती से 22,800 के ऊपर बढ़ने पर 23,000–23,200 के जोन तक पहुंचने की संभावना बन सकती है जो निफ्टी के लिए अगले अहम लेवल होंगे

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan:ऑवरली चार्ट पर RSI में 'बुलिश डाइवर्जेंस' दिख रहा है जो बताता है कि बिकवाली का जो कम हो रहा है। इसके अलावा,RSI अपने हाल के दोनों 'स्विंग हाई' के ऊपर जाने में कामयाब रहा है,जो शॉर्ट-टर्म मोमेंटम में सुधार का संकेत है

Trading Plan: 200- वीक EMA से लगातार मिल रहे सपोर्ट,निचले स्तरों से खरीदारी आने और बेहतर होते हुए ऑवरली मोमेंटम से संकेत मिलता है कि आने वाले सेशन में Nifty में और बढ़त दिख सकती है,हालांकि इसके लिए अच्छी फॉलो अप बाइंग जरूरी होगी। अगर निफ्टी लगातार 22,622 पर स्थित सोमवार के हाई लेवल ऊपर बना रहता है तो इसके लिए 22,800 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। मजबूती से 22,800 के ऊपर बढ़ने पर 23,000–23,200 के जोन तक पहुंचने की संभावना बन सकती है जो निफ्टी के लिए अगले अहम लेवल होंगे। नीचे की तरफ,22,400 का लेवल सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम कर सकता है। उसके बाद 22,200 के लेवल पर बड़ा सपोर्ट होगा।

उधर बैंक निफ्टी को 55,900–56,200 की तरफ अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 55,000–55,200 के जोन के ऊपर मजबूती से बंद होने की जरूरत है। जानकारों के मुताबिक,तब तक रेंज बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है,जिसमें 54,000–53,700 पर सपोर्ट बना रहेगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी अभी अपने 10, 20 और 50-DEMA के नीचे ट्रेड कर रहा है,जो दिखाता है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पर दबाव बना हुआ है। हालांकि,बड़े पैमाने पर टेक्निकल सेटअप में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और वीकली चार्ट पर 200-वीक EMA एक अहम सपोर्ट दे रहा है। पिछले दो सेशन में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली है। इससे पता चलता है कि इन्वेस्टर्स धीरे-धीरे अहम सपोर्ट लेवल के आसपास एक्टिव हो रहे हैं।

ऑवरली चार्ट पर RSI में 'बुलिश डाइवर्जेंस' दिख रहा है जो बताता है कि बिकवाली का जो कम हो रहा है। इसके अलावा,RSI अपने हाल के दोनों 'स्विंग हाई' के ऊपर जाने में कामयाब रहा है,जो शॉर्ट-टर्म मोमेंटम में सुधार का संकेत है। 200-वीक EMA से सपोर्ट,निचले स्तरों पर आई खरीदारी और वीकली चार्ट पर बेहतर होते मोमेंटम को देखते हुए लगता है कि निफ्टी में आने वाले कुछ सेशन में और रिकवरी हो सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 22,800, 23,000

अहम सपोर्ट: 22,400, 22,200

स्ट्रैटेजी: गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 22,300 पर स्टॉप-लॉस और 23,000 का टारगेट रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी ने 54,000–54,200 के अहम सपोर्ट जोन को टेस्ट किया है। दिलचस्प बात यह है कि जहां प्राइस एक्शन ने जून 2026 के स्विंग लो को नहीं तोड़ा है,वहीं RSI ने एक लोअर लो बनाया है। मौजूदा RSI 36.31 है,जबकि जून के स्विंग लो के समय यह 47.57 था। इससे एक पॉजिटिव रिवर्सल सेटअप बनता है,जो संकेत देता है कि लगातार दबाव के बावजूद गिरावट की रफ्तार कम हो सकती है। 54,000–54,200 के स्तर से ऊपर लगातार बने रहने और RSI में सुधार से आने वाले सेशन में रिकवरी को सपोर्ट मिल सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 55,200, 55,500

अहम सपोर्ट: 54,200, 54,000

रणनीति: गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 54,400 पर स्टॉप-लॉस और 55,800 का टारगेट रखें।

 

 

Market cues : हालिया उछाल में कोई खास मोमेंटम नहीं, बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।