Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-चीन के बीच नए सिरे से बढ़े व्यापार तनाव पर सुलह का रुख अपनाने और निवेशकों की चिंता कम करने के बाद,वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक सोमवार को तेज़ी लेकर बंद हुए। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयरों में कुछ सुधार हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 9:53 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : पिछले चार कारोबारी सत्रों में नेट बॉयर बने रहने के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक 13 अक्टूबर को नेट सेलर बन गए और उन्होंने 240 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची

Market view : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया में भी नरमी है। लेकिन अमेरिकी इंडेक्सों में शानदार रिबाउंड दिखा है। नैस्डैक 2 फीसदी दौड़ा है। डाओ जोंस भी करीब 600 प्वाइंट उछला है। S&P 500 का वैल्युशन 25 सालों में सबसे ज्यादा हो गया है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

कोटक, UTI के बाद टाटा MF का बड़ा फैसला, सिल्वर ETF में नया निवेश नहीं लेगा टाटा MF

Kotak और UTI के बाद अब Tata MF ने भी सिल्वर ETF में नया निवेश लेने से इनकार कर दिया है। वायदा और स्पॉट की कीमतों में भारी मिसमैच की वजह से ये फैसला लिया गया है। इधर सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गए हैं। MCX पर सोना सवा लाख के करीब तो चांदी 1 लाख 55 हजार के पार दिख रही है।

RBL बैंक को खरीदेगा Emirates NBD?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें