Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है जो कंसोलीडेशन का संकेत है। निफ्टी 19805 -19635 के दायरे में हैं। इस रेंज के किसी भी तरफ आने वाले ब्रेकआउट से बाजार की दिशा साफ होगी। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेट अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कंसोलीडेशव की काफी संभावना दिख रही है। बोलिंगर बैंड में आ रहा संकुचन भी कंसोलीडेशन की राय का समर्थन कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 9:06 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 16 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 593.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1184.24 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : GIFT Nifty 8 अंकों की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसको देखते हुए लगता है कि बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी आज 17 अक्टूबर को सपाट साल के साथ शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, 16 अक्टूबर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 115.81 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 66166.93 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 19.20 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 19731.80 पर बंद हुआ था।

कल ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी और 0.4 फीसदी की बढ़त हुई थी। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में अगले 30 दिनों के अनुमानित उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 5 फीसदी उछलकर 11.07 के स्तर पर पहुंच गया था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19701 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19680 और 19645 पर अगले बड़े सपोर्ट हो सकते हैं। ऊपरी स्तर पर निफ्टी के लिए 19769 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 19790 और 19824 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है जो कंसोलीडेशन का संकेत है। निफ्टी 19805 -19635 के दायरे में हैं। इस रेंज के किसी भी तरफ आने वाले ब्रेकआउट से बाजार की दिशा साफ होगी। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेट अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कंसोलीडेशव की काफी संभावना दिख रही है। बोलिंगर बैंड में आ रहा संकुचन भी कंसोलीडेशन की राय का समर्थन कर रहा है। ऐसे में शार्ट टर्म में निफ्टी हमें 19500 - 20100 के बीच कंसोलीडेट होता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें