Trade setup for today : शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : वीकली बेसिस पर 19800 की स्ट्राइक पर 83.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर 77.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 8:31 AM
Trade setup : 19700 की स्ट्राइक पर 77.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup : हल्की गिरावट के साथ बंद होने से पहले 16 अक्टूबर को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान बाजार एक छोटे दायरे में कंसोलीडेट हुआ। ये कल भी पिछले दिन के ही कारोबारी दायरे के भीतर घूमता रहा था। जानकारों का कहना है कि Nifty50 इंडेक्स के लिए 19700 पर स्थित 20-day EMA तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 19600 पर है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19800-19850 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार की नजरें इसी हफ्ते होने वाले यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर लगी हुई हैं।

कल बीएसई सेंसेक्स 116 अंक गिरकर 66167 पर और निफ्टी 19 अंक गिरकर 19732 पर बंद हुआ था। डेली स्केल पर इसने दोजी या हाई वेव टाइप का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये बाजार में तेजी और मंदी को लेकर बनी अनिश्चितता का संकेत है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19701और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19680 और 19645 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19769 फिर 19790 और 19824 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44090 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44016 और 43897 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44328 फिर 44402 और 44522 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 19800 की स्ट्राइक पर 83.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 24.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट मीटरिंग शेयरों पर लगाएं दांव, IT कंपनियों के ग्रोथ और वैल्यूएशन बेमेल, इनसे रहें दूर

पुट ऑप्शन डेटा

19700 की स्ट्राइक पर 77.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 13.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

50 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 50 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें MCX India, GNFC (Gujarat Narmada Valley Fertilisers & Chemicals), Dalmia Bharat, Lupin और ONGC के नाम शामिल हैं।

50 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 50 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Laurus Labs, Shree Cement, Federal Bank, Divis Laboratories और UltraTech Cement के नाम शामिल हैं।

64 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 64 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Sun TV Network, Torrent Pharma, Balkrishna Industries, Bosch और ABB India के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।