Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today: 28 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 22,700 के स्तर के आसपास बंद हुआ। कल भी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 871 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक भी शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने इस सत्र के दौरान शेयरों में 643 करोड़ रुपये का निवेश किया
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अधिकांश एशियाई मुद्राओं में तेजी आई है। दक्षिण कोरियाई वॉन 0.744 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे है
Market news : सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन ठीक-ठाक संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त है। FIIs की कैश में लगातार दूसरे दिन खरीदारी रही। वहीं एशियाई बाजार मिक्स दिख रहे हैं। निक्केई में बढ़त है। लेकिन कॉस्पी 2% नीचे है। दूसरी ओर US INDICES में भी हल्की बढ़त रही है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
28 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 22,700 के स्तर के आसपास बंद हुआ। IT और तेल एवं गैस शेयरों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 352.64 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 73,246.03 पर और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 22,698.85 पर बंद हुआ।
US FED ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया
अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाईं हैं और इसकी 3.75%-4% की रेंज बरकरार रखी है। फेड के बयान में कहा गया है कि इकोनॉमी मजबूत है लेकिन ऊंची महंगाई को लेकर चिंता है। जानकारों ने दिसंबर में रेट हाईक की आशंका जताई है।
कच्चे तेल की टेंशन कायम
कच्चे तेल की टेंशन कायम है। क्रूड 114 डॉलर के पास ट्रेड कर रहा है। ट्रंप की धमकी में कहा गया है कि इलेक्शन के बाद ईरान पर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक
दूसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी के स्टैंडलोन मुनाफे में 4.5 परसेंट तो रेवेन्यू में 21 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन मार्जिन पर 160 bps का दबाव दिखा है। उधर फोर्स मोटर्स का मुनाफा 16 परसेंट तो मार्जिन 260 Bps घटा है।
बंधन बैंक का मुनाफा 24% बढ़ा, NII फ्लैट
Q2 में बंधन बैंक का मुनाफा करीब 24% बढ़ा है। लेकिन ब्याज से कमाई सिर्फ एक परसेंट बढ़ी है। हालांकि असेट क्वॉलिटी में सुधार हुआ है। दूसरी ओर PNB हाउसिंग का प्रॉफिट 33% बढ़ा है। NII में 16% का उछाल आया है।
पिडिलाइट के नतीजे कमजोर, मार्जिन पर पड़ी मार
दूसरी तिमाही में पिडिलाइट के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़े हैं। लेकिन उम्मीद से कम रहे हैं। मार्जिन पर भी मार पड़ी है, दूसरी ओर युनाइटेड स्पिरिट्स के रिजल्ट भी फीके रहे हैं। प्रॉफिट दो परसेंट घटा है। मार्जिन भी अनुमान से कम रहा है।
निफ्टी की चार कंपनियों के नतीजे आज
निफ्टी की चार कंपनियां,एशियन पेंट्स, ट्रेंट, इंडिगो और कोल इंडिया आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी। एशियन पेंट का मुनाफा 12% बढ़ सकता है। हालांकि मार्जिन पर थोड़ा दबाव दिख सकता है । साथ ही लॉरस लैब, ब्लूस्टार, गोदरेज कंज्यूमर समेत वायदा की 8 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
एशियाई मुद्राओं में बढ़त
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अधिकांश एशियाई मुद्राओं में तेजी आई है। दक्षिण कोरियाई वॉन 0.744 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे है। जबकि फिलीपीन पेसो में 0.258 प्रतिशत की तेजी आई है। मलेशियाई रिंगित, थाई बाहत, सिंगापुर डॉलर, ताइवान डॉलर और चीनी रेनमिनबी में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है। इस बीच,डॉलर के मुकाबले इंडोनेशियाई रुपया 0.154 प्रतिशत कमजोर हुआ है। जबकि जापानी येन में 0.038 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विदेशी निवेशक नेट बॉयर बने रहे
28 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 871 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने इस सत्र के दौरान शेयरों में 643 करोड़ रुपये का निवेश किया।
US बॉन्ड यील्ड
केविन वॉर्श के प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने के बाद ट्रेजरी यील्ड कर्व में तेजी आई। 10-वर्षीय ट्रेजरी की यील्ड 5.01 प्रतिशत पर स्टेबल रही, जबकि 2-वर्षीय ट्रेजरी की यील्ड मामूली बढ़त के साथ 4.70 प्रतिशत हो गई है।
डॉलर इंडेक्स
गुरुवार को अमेरिकी डॉलर में स्थिरता रही। फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों को स्थिर रखा, साथ ही यह संकेत दिया कि आने वाले समय में महंगाई के आंकड़े भविष्य की नीति को प्रभावित करेंगे। इससे ब्याज दरों के भविष्य को लेकर निवेशकों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 102.25 के लेवल पर दिख रहा है।