Market cues : टेक्निकल इंडिकेटर्स कमजोर रुझान के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने के दे रहे संकेत, रहें सतर्क

Trade setup for today : निफ्टी के लिए 22,800 के लेवल को स्पष्ट रूप से पार करना जरूरी है। अगर यह लेवल पार हो जाता है और बाजार इसके ऊपर टिका रहता है,तो 23,200 की ओर तेजी आने की संभावना बन सकती है। हालांकि,अगर इंडेक्स 22,800 के ऊपर नहीं जा पाता है,तो एक दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिसमें 22,500–22,400 का जोन सपोर्ट का काम करेगा

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 7:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX 0.96 प्रतिशत गिरकर 16.24 पर आ गया है। इसमें लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है,लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है

Trade setup for today : 28 अक्टूबर को एक कंसोलिडेशन सेशन के बाद निफ्टी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार सतर्क रहा। कल देर रात हुए एलान में यूएस फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। तकनीकी रूप से बाजार का बड़ा ढांचा कमजोर नजर आ रहा है,क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है। लेवल की बात करें तो पिछले दो सत्रों से एक रेजिस्टेंस की तरह काम कर रहे 22,800 के आसपास स्थित 20डे EMA के लेवल को पार करना बहुत जरूरी होगा। अगर यह लेवल पार हो जाता है और निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है तो 23,200 की ओर तेजी आने की संभावना बन सकती है। हालांकि,अगर इंडेक्स 22,800 के ऊपर नहीं जा पाता है तो एक दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिसमें 22,500–22,400 का जोन सपोर्ट का काम करेगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (22,699) के लिए महत्वपूर्ण स्तर


पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 22,765, 22,831 और 22,939

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,551, 22,485 और 22,378

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी 50 ने एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई, जिसमें ऊपर की तरफ एक छोटी शैडो और नीचे की तरफ एक लंबी शैडो है। यह लगातार दूसरे सेशन में बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय की स्थिति को दिखाता है। निफ्टी ने लगातार तीसरे सेशन में बोलिंजर बैंड्स की मिडलाइन को तो बचाए रखा, लेकिन यह 20, 50, 100 और 200-डे EMA के नीचे ही बना रहा,जो इसके मेन ढांचे में कमजोरी का संकेत है। RSI कंसोलिडेशन में बना रहा और 44.9 पर आ गया। लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर टिका रहा। MACD रेफरेंस लाइन के ऊपर ट्रेड करता रहा,लेकिन हरे रंग का हिस्टोग्राम बार लगातार छठे सेशन में छोटा हो गया। कुल मिलाकर, टेक्निकल इंडिकेटर्स कमजोर रुझान के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने का संकेत दे रहे हैं, क्योंकि बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन को बचाने के बावजूद, इंडेक्स तेजी का मोमेंटम (bullish momentum)पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

बैंक निफ्टी (54,267) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 54,422, 54,614 और 54,925

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 53,800, 53,608 और 53,297

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 54,551, 54,840

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 52,784, 51,895

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी में 0.50 फीसदी की रिकवरी आई और एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनी जो'बुलिश पियर्सिंग' जैसे पैटर्न से मिलती-जुलती है। यह निचले स्तरों से आने वाली खरीदारी और सेंटीमेंट में शॉर्ट-टर्म बदलाव की संभावना को दिखाती है। हालांकि, ट्रेंड में बदलाव की पुष्टि के लिए आने वाले कुछ सत्रों में भी लगातार खरीदारी बने रहना जरूरी है। ब्रॉडर स्ट्रक्चर और मोमेंटम इंडीकेटर कमजोर बने रहे। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे कारोबार करता दिखा,जो लगातार नीचे की ओर जा रहे थे। कंसोलिडेशन के बीच RSI बढ़कर 39.53 पर पहुंच गया,लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन के नीचे ही बना रहा। MACD रेफरेंस लाइन के नीचे ट्रेड करता रहा,जबकि लाल हिस्टोग्राम बार लगातार तीसरे सेशन में और बड़ा हो गया। कुल मिलाकर,इंडिकेटर शॉर्ट टर्म रिकवरी की संभावना का संकेत दे रहे हैं, लेकिन ब्रॉडर बेयरिश ट्रेंड अभी भी बना हुआ है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image728102026

इंडिया VIX

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX 0.96 प्रतिशत गिरकर 16.24 पर आ गया है। इसमें लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है,लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। जब तक यह मजबूती से 13–14 की रेंज के नीचे नहीं आता और वहां टिका नहीं रहता,तब तक बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के कारण तेजड़िए असहज बने रह सकते हैं।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 28 अक्टूबर को बढ़कर 1.07 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.06 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 29 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।