Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : अदाणी ग्रुप हॉस्पिटैलिटी कारोबार में उतर गया है। अदाणी ग्रुप ने 4 शहरों में 8 नए लग्जरी होटल खोलने के लिए इंडियन होटल्स से करार किया है। इस पर 20,000 करोड़ खर्च करने की योजना है
Stock market news : क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा भूकंप आया है। BINANACE पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है
Market news : बाजार के लिए ठीक-ठाक संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट हगै। US बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स नरम हैं। अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल भी 115 डॉलर के करीब स्टेबल दिख रहा है। इधर FIIs की भी कैश और वायदा मिलाकर करीब साढ़े 700 करोड़ की खरीदारी हुई है।
यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
29 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में जोरदार वापसी देखने को मिली। ऑटो शेयरों को छोड़कर,अन्य सभी सेक्टरों में भारी खरीदारी के चलते निफ्टी 22,900 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 905.01 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,151.04 पर और निफ्टी 237.90 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,936.75 पर बंद हुआ।
ग्लोबल IT शेयरों में भारी बिकवाली
ग्लोबल IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। अमेजन और अल्फाबेट के कमजोर नतीजों से मूड बिगड़ा है। आफ्टर मार्केट ट्रेड में अल्फाबेट 13 परसेंट तो इंटेल 23% टूटा। नैस्डैक कल 1% से ज्यादा फिसला। कोरिया का बाजार कास्पी 5 परसेंट तो जापान का मार्केट निक्केई 3% नीचे है। इंफोसिस और विप्रो के ADR ऊपर कारोबार करते नजर आए।
US में उम्मीद से ज्यादा रहा रिटेल महंगाई का दबाव, सोना -चांदी में नरमी
US में अनुमान से ज्यादा PCE महंगाई और GDP के अच्छे आंकड़े से सोने-चांदी पर दबाव बना है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4000 डॉलर के नीचे आ गया है तो चांदी भी 51 डॉलर तक फिसली है। MCX SILVER, दिसंबर 2025 के बाद पहली बार 1 लाख 90 हजार रुपए के नीचे बंद हुआ है।
कोल इंडिया के प्रॉफिट में 53% का उछाल
कोल इंडिया के Q2 मुनाफे में 53 परसेंट तो आय में 21 परसेंट का उछाल आया है। दोनों आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। मार्जिन में 120 bps की बढ़ोतरी है लेकिन यह उम्मीद से कम रहा है।
अनुमान से अच्छे ट्रेंट के नतीजे, गोदरेज कंज्यूमर के मार्जिन पर दबाव
दूसरी तिमाही में ट्रेंट के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। इसका रेवेन्यू 22% तो मुनाफा 9 परसेंट बढ़ा है। मार्जिन में 120 bps का सुधार दिखा है। दूसरी ओर गोदरेज कंज्यूमर का प्रॉफिट 14% बढ़ा है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है।
इंडिगो को हुआ 1880 Cr का घाटा
कच्चे तेल की ऊंची कीमतें इंडिगो पर भारी पड़ी हैं। रेवेन्यू में 26% उछाल के बावजूद एयरलाइंस को 1880 करोड़ का घाटा हुआ है। फ्यूल कॉस्ट में 67% का उछाल दिखा है। कंपनी के CEO ने कहा है कि तीसरी तिमाही में फ्यूल खर्च और बढ़ सकता है।
ब्लू स्टार का मुनाफा 25.5% और रेवेन्यू 21% बढ़ा
दूसरी तिमाही में ब्लू स्टार के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। प्रॉफिट में 25.5 फीसदी तो रेवेन्यू में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्जिन में 70 bps का दबाव दिखा है। लेकिन आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं।
RIL, सन फार्मा, BEL, मैक्स हेल्थ के नतीजे आज
आज रिलायंस के नतीजे आने वाले हैं। निफ्टी में शामिल,सन फार्मा, BEL और मैक्स हेल्थ के भी रिजल्ट आज ही आएंगे। सन फार्मा का मुनाफा एक परसेंट बढ़ सकता है। हालांकि मार्जिन पर दबाव संभव है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा,डिक्सन टेक और एबी कैपिटल समेत वायदा की 14 कंपनियों के रिजल्ट भी आएंगे।
हॉस्पिटैलिटी कारोबार में उतरा अदाणी ग्रुप, 4 शहरों में खुलेंगे 8 नए लग्जरी होटल
अदाणी ग्रुप हॉस्पिटैलिटी कारोबार में उतर गया है। अदाणी ग्रुप ने 4 शहरों में 8 नए लग्जरी होटल खोलने के लिए इंडियन होटल्स से करार किया है। इस पर 20,000 करोड़ खर्च करने की योजना है।
क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा भूकंप
क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा भूकंप आया है। BINANACE पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है। $2.5 अरब के क्रिप्टो एसेट चोरी होने की खबर है। इथेरियम, बिटकॉइन और ट्रॉन नेटवर्क के वॉलेट से $5.7 अरब की बड़ी बिकवाली हुई है। BINANACE ने पैसे निकालने पर रोक लगा दी है।
एशियाई मुद्राओं में बढ़त
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में तेजी आई है। इस क्षेत्र की अधिकांश मुद्राएं डॉलर के मुकाबले मजबूत हुईं हैं। मलेशियाई रिंगित सबसे ज्यादा मजबूत हुई है, जिसमें 0.425 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद इंडोनेशियाई रुपया है, जिसमें 0.259 प्रतिशत की तेजी आई है। दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.218 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जबकि सिंगापुर डॉलर और थाई बाह्त में 0.141 प्रतिशत और 0.134 प्रतिशत की तेजी आई है।
जापानी येन और फिलीपीन पेसो में भी 0.312 प्रतिशत और 0.327 प्रतिशत की मजबूती आई है। चीन की रेनमिनबी में 0.084 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई है। हालांकि, ताइवान डॉलर में 0.358 प्रतिशत की कमजोरी आई है।
विदेशी निवेशक बने नेट सेलर
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 29 अक्टूबर को लगातार दो दिनों से जारी अपनी खरीदारी का सिलसिला तोड़ दिया और 943 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 1,924 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
US बॉन्ड यील्ड
अमेरिका में 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.5 बेसिस पॉइंट घटकर 4.89 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि 2-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड 3 बेसिस पॉइंट से अधिक गिरकर 4.58 प्रतिशत पर आ गई है।
डॉलर इंडेक्स
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में, डॉलर इंडेक्स अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले नीचे कारोबार कर रहा था। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.71 के लेवल पर दिख रहा है।