Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ज़्यादातर एशियाई करेंसी में बढ़त दिख रही है। शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी लगभग 23,515.50 के स्तर पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा था,जो घरेलू इक्विटी बाजार के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत है। 21 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार चौथे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 8:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : पिछले कुछ दिनों में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण महंगाई को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई है

Market news : GIFT निफ्टी के संकेतों को देखते हुए,22 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में मज़बूत शुरुआत होने की संभावना नजर आ रही है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में लगभग 23,515.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

21 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार चौथे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 564.03 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 74,858.99 पर और निफ्टी 67.90 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 23,414.30 पर बंद हुआ। लगभग 2086 शेयरों में बढ़त हुई, 2177 शेयरों में गिरावट आई और 198 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी लगभग 23,515.50 के स्तर पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा था,जो घरेलू इक्विटी बाजार के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत है।

एशियाई बाजार

शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में तेजा दिखी। मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट को लेकर उम्मीदों के चलते इस क्षेत्र की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में भी अमेरिकी कंपनियों की तरह बढ़त दर्ज की गई है। MSCI इंक.का एशियाई शेयरों का इंडेक्स 0.5% ऊपर चढ़ा है। मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियों सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और SK हाइनिक्स इंक.का इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान है। दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स 2% से ज़्यादा चढ़ा है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस और AI से जुड़ी दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज़ी की वजह से नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वहीं,ट्रेजरी यील्ड हाल की ऊंचाई से नीचे आ गई और कच्चे तेल की कीमतें 11 दिन के निचले स्तर पर गिर गईं। इसकी वजह इस हफ़्ते UN की बैठक में मिडिल ईस्ट की बातचीत में किसी बड़ी कामयाबी की उम्मीद रही।

S&P 500 में 1.49% की बढ़त हुई और यह 7,764.70 पॉइंट्स पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.26% बढ़कर 27,122.09 पॉइंट्स पर पहुंच गया,जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.71% बढ़कर 52,048.83 पॉइंट्स पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

US डॉलर इंडेक्स (DXY) लगभग 100.3 पर आ गया है और सात हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है। इसे US फ़ेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों से सपोर्ट मिल रहा है।

एशियन करेंसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ज़्यादातर एशियाई करेंसी में बढ़त दिख रही है। दक्षिण कोरियाई वॉन में सबसे ज़्यादा 0.888% की बढ़ोतरी हुई है,इसके बाद ताइवान डॉलर (+0.234%) और फिलीपींस पेसो (+0.198%) का नंबर है। थाई बहत (+0.087%), मलेशियन रिंगित (+0.064%), चीनी रेनमिनबी (+0.036%) और सिंगापुर डॉलर (+0.016%) में भी मामूली बढ़त हुई है। वहीं, इंडोनेशियाई रुपिया में 0.499% की गिरावट आई है। जबकि जापानी येन 0.013% नीचे आया है।

सोने में हल्की बढ़त

पिछले कुछ दिनों में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण महंगाई को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई है। इससे सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त हुई है। यह लगभग $4,360 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

कच्चे तेल में तेजी

मंगलवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। निवेशक इस हफ़्ते यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत से जुड़ी खबरों का इंतजार कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स के नवंबर कॉन्ट्रैक्ट में 22 सेंट या 0.22% की बढ़ोतरी हुई है और यह $100.57 प्रति बैरल पर पहुच गया है। WTI अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट,जो मंगलवार को एक्सपायर हो रहा है,में 2 सेंट या 0.02% की मामूली बढ़त हुई है और यह $95.8 प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

21 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹576 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹2,800 करोड़ के शेयर खरीदे।

 

 

 

Market cues : मोमेंटम इंडिकेटर्स दे रहे मंदी के कमजोर पड़ने के संकेत, 23600 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में आ सकती है और तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।