Stock market today : बाजार में अप्रैल के उच्च स्तर (लगभग 24,600) से ऊपर जाने तक एक दायरे में रेंजबाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार दिख रहा है और बेंचमार्क इंडेक्स अपने शॉर्ट और मिड टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि Nifty को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए 24,200 पर सपोर्ट बनाए रखना होगा। इसके नीचे 24,000 एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। हालांकि,ऊपर की तरफ 24,400–24,600 वह लेवल हैं जिन पर नजर रखनी चाहिए। ये अहम रेजिस्टेंस का काम करेंगे।
इस बीच,अगर बैंक निफ्टी 56,000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहता है तो 56,600–56,800 की ओर बढ़त संभव है। हालांकि,एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस स्तर से नीचे गिरने पर 55,500–55,600 के स्तरों तक गिरावट का रास्ता खुल सकता है।
सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स कल एक सीमित दायरे में थोड़े निगेटिव रुझान के साथ ट्रेड करता रहा। यह हालिया रिकवरी रैली के बाद कंसोलिडेशन का संकेत है। इंडेक्स 0.50 फाइबोनाची रिट्रेसमेंट जोन (24,250) के अहम स्तर के साथ-साथ 50-DEMA के ऊपर भी बना हुआ है। यह इसकी बेहतर होती शॉर्ट-टर्म संरचना और निचले स्तरों पर लगातार बनी हुई खरीदारी की दिलचस्पी को दर्शाता है।
तकनीकी तौर पर'हायर लो'का बनना एक सकारात्मक रुझान दिखाता है। जबकि 55 के आस-पास का RSI मोमेंटम में धीरे-धीरे हो रहे सुधार का संकेत देता है। India VIX का 16.6 के स्तर के करीब खिसकना,बाजा में कम हो रही वोलैटिलिटी और बेहतर स्थिरता को और मजबूती देता है।
डेरिवेटिव्स के नज़रिए से पुट-कॉल रेशियो (PCR) 1.00 के आस-पास है,जबकि 24,400–24,500 के आस-पास कॉल राइटिंग ऊपरी बढ़त को सीमित करती है और 24,200–24,000 के आस-पास पुट राइटिंग मज़बूत सपोर्ट देती है। जब तक इंडेक्स 24,200 के ऊपर बना रहता है,तब तक थोड़ा सकारात्मक रुझान बने रहने की संभावना है,जिसमें'गिरावट पर खरीदारी'की रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा।
धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी बैंक इंडेक्स एक सीमित दायरे में थोड़े से सकारात्मक झुकाव के साथ ट्रेड करता रहा। यह हालिया रिकवरी के बाद कंसोलिडेशन का संकेत देता है। इंडेक्स 0.50 फिबोनाची रिट्रेसमेंट जोन (55,800) के ऊपर बना हुआ है,जो एक बेहतर शॉर्ट-टर्म संरचना और निचले स्तरों पर लगातार खरीदारी की रुचि को दिखाता है। हालांकि 56,590 के पास 200-DEMA और 56,500–57,000 का रेजिस्टेंस जोन ऊपरी बढ़त को सीमित कर रहा है। RSI का 53 के आस-पास रहना मोमेंटम में धीरे-धीरे सुधार का संकेत है,जबकि PCR का 0.90 के आस-पास होना एक संतुलित रुझान को दिखाता है।
ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि 56,000–56,500 के आस-पास कॉल राइटिंग हो रही है और 55,500–55,000 के आस-पास पुट सपोर्ट मिल रहा है। जब तक इंडेक्स इस ट्रेडिंग रेंज के अंदर बना रहता है,तब तक थोड़ा रेंज-बाउंड रुझान हावी रहने की संभावना है,जिससे मौजूदा मार्केट सेटअप के लिए रेंज-ट्रेडिंग की रणनीति फायदेमंद साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।