Trading Strategy : बाजारा में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। फिर भी निफ्टी 100 प्वाइंट फिसलकर 24230 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट नीचे है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं । लेकिन वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4% ऊपर है। तेल-गैस, NBFCs और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। साथ ही मेटल और रियल्टी में भी नरमी हैं। वहीं दूसरी ओर IT, डिफेंस और कैपिटल मार्केट में हल्की खरीदारी है। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो रणनीति,आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24371-24409 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24483-24521/24568 पर है। इसके लिए पहला बेस 24190-24239 पर और बड़ा बेस 24031/24088-24123 पर है। 24281 (बेस-1) पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही। पहले हाफ का हाई 24423 था। कल 24423 के ऊपर रजिस्टेंस-2 (24489) लगभग-लगभग हासिल भी हो चुका था। अहम बात ये है कच्चे तेल में नरमी और रुपए में मजबूती के बावजूद दायरे में ही रहा। सभी जोन में 24500/24568 सबसे बड़ी बाधा है। इसके लिए मजबूत सेट-अप जरूरी है।
FIIs की हल्की बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में इन्होंनें बेचा (निफ्टी में शॉर्ट/बैंक निफ्टी में खरीदा)नेट शॉर्ट 1.95 लाख पर रहे। 24400-500 पर अभी भी भारी कॉल राइटर्स हावी हैं। अहम एवरेज 24568 पर है। 24200-100-24000 पर अभी भी पुट राइटर्स हैं। बेस-1 के बीच 50DEMA प्लेस्ड है। अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत हैं। ईरान पर US के रुख में एक बार फिर बदलाव आया है। कच्चे तेल में फिर तेजी आई है। ब्रेंट कल $97.5 के मुकाबले आज $102.50 पर पहुंचा है। अगर कच्चा तेल ऊपर गया तो रुपए में कमजोरी बढ़ेगी,फिर और दिक्कत बढ़ेगी। इस जोन के सेटअप के मुताबिक बेस-1 के ऊपर गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी। बेस-1 के ऊपर सभी लॉन्ग सौदों को रजिस्टेंस-1 पर चेक करें। इसलिए आज निफ्टी में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज है। अगर 24239-190 के नीचे फिसला तो बेस-2 की तैयारी होगी। निफ्टी 24190 और निफ्टी बैंक 55500/400 तोड़ेगा तो गिरावट बढ़ेगी।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56089-56221 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56411-56490/56609 पर है। इसके लिए पहला बेस 55466-55689 पर और बड़ा बेस 54817/55010-55178 पर है। कल रेंज में फसा रहा। ना तो गिरावट आई ना ही मजबूती लेकिन कच्चे तेल में फिर से तेजी बड़ा निगेटिव होगा। 56000 पर भारी कॉल-पुट है। 56500 पर कॉल और 55500 पर पुट राइटर्स जमे हैं।
ध्यान रखें सिर्फ 10/20DEMA के ऊपर खरीदारी का मौका मिलेगा। अगर बेस-1 को तोड़ेगा तो फिर बेस-2 की तरफ गिरावट बढ़ेगी। इसी हिसाब से ट्रेड करें, बेस-1 के नीचे शॉर्ट करने की सलाह हो होगी। बेस-1 के ऊपर ही स्टेबिलिटी और सीमित दायरा मुमकिन है। सिर्फ 56221 के ऊपर ही मजबूती की स्थिति बनेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।