Market cues : बाजार का रुझान अभी भी तेजड़ियों के पक्ष में, हालिया तेजी के बाद हल्की मुनाफावसूली की संभावना से भी इंकार नहीं

Nifty Trade setup : कुल मिलाकर, बाजार का रुझान अभी भी मजबूती से तेजी के पक्ष में है। हालांकि, हाल ही में आई तेज तेजी के बाद कुछ कंसोलिडेशन और प्रॉफिट बुकिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। नीचे की तरफ, 24,300–24,200 का स्तर एक अहम सपोर्ट का काम कर सकता है, जबकि ऊपर की ओर 24,800 का स्तर एक बड़ी रुकावट बन सकता है

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 9:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 5 नवंबर को बढ़कर 1.29 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.15 था

Trade setup for today : कल बाजार पर बुल्स की मजबूत पकड़ बनी रही। 5 नवंबर को निफ्टी में 2.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। पिछले लगातार छह सत्रों में इसमें कुल मिलाकर लगभग 1,900 अंकों की तेजी आई है। बाजार का बड़ा तकनीकी ढांचा मजबूत हुआ है। सभी अहम मोमेंटम इंडिकेटर तेजी के रुझान का संकेत दे रहे हैं। कोटक नियो में इक्विटी रिसर्च के हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि डे ट्रेडर्स के लिए 24,350 का स्तर एक अहम सपोर्ट का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहा है, तब तक तेजी का रुख बने रहने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि ऊपर की तरफ यह तेजी 24,700–24,800 के स्तर तक जा सकती है। हालांकि,अगर बाजार 24,350 के नीचे आता है तो इसमें 24,250–24,200 के स्तर तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे चलकर 57,200–57,100 का दायरा इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट का काम करेगा। जब तक बैंक निफ्टी 57,100 के स्तर के ऊपर बना रहता है तब तक तेजी का रुख कायम रहने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि शॉर्ट टर्म में, इंडेक्स 58,200–58,300 के दायरे तक ऊपर जा सकता है। इसके बाद इसमें और तेजी आ सकती है,जिससे यह जून के अपने हाई के आसपास 58,700 तक और फिर 59,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (24,537) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 24,579, 24,646 और 24,755

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 24,363, 24,296 और 24,187

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

निफ्टी 50 ने एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग के बाद एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है जो बुलिश मोमेंटम के और मजबूत होने का संकेत है। इंडेक्स लगातार छठे सत्र में पिछले दिन के हाई के ऊपर बंद हुआ है और अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 20-दिन और 50-दिन के EMA ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं।

RSI बढ़कर 74.69 पर पहुंच गया है और 75 के स्तर के करीब है, जबकि MACD लगातार ज़ीरो लाइन के ऊपर मज़बूती से बना हुआ है। इसके हरे हिस्टोग्राम बार लगातार छठे सत्र में भी बढ़ रहे हैं। ये सभी इंडीकेटर एक मज़बूत बुलिश मोमेंटम की ओर इशारा करते हैं और बताते हैं कि मौजूदा अपट्रेंड अभी भी बरकरार है।

बैंक निफ्टी (57,774) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,878, 58,144 और 58,576

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,015, 56,748 और 56,317

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 58,725, 59,491

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,448, 55,749

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंकिंग इंडेक्स में एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग के बाद एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनी, जिसमें नीचे की तरफ एक साफ 'विक' (wick) दिखाई दी। इसके साथ ही औसत से अधिक ट्रेडिंग वॉल्यूम भी देखने को मिला। यह मजबूत खरीदारी आने और बुलिश पकड़ को दर्शाता है। इंडेक्स ने स्पष्ट रूप से अपने 100-डे और 200-डे EMA के स्तर को पार कर लिया है और अब यह अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे, जबकि मीडियम-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज भी ऊपर की तरफ मुड़ने लगे। RSI 60 के स्तर से ऊपर उछलकर 69.16 पर पहुंच गया,जो मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है। इसी बीच, MACD ज़ीरो लाइन के ऊपर आ गया और इसके हरे हिस्टोग्राम बार लगातार पाँचवें सेशन में भी बढ़ते रहे। कुल मिलाकर ये इंडीकेटर तेजी के रुझान के मजबूत होने की ओर इशारा करते हैं और बताते हैं कि बैंकिंग इंडेक्स अपनी बढ़त को बनाए रखने की अच्छी स्थिति में है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

5 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार पांचवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 14,974 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशक नेट सेलर रहे और उन्होंने 10,444 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इंडिया VIX

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 15 के स्तर से ऊपर बना रहा। इसमें 2.58 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 15.58 पर पहुंच गया। यह बाजार में तेजड़ियों के बीच सावधानी का संकेत देता है। तेजी की उम्मीद रखने वाले ट्रेडर्स को अधिक राहत के लिए इंडिया VIX का 14 के स्तर से नीचे आना और फिर निचले स्तरों पर ही बने रहना जरूरी होगा।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 5 नवंबर को बढ़कर 1.29 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.15 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: सेल (SAIL)

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।