Stock Market trend : बुधवार की सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से कुछ हद तक उबरते दिख रहे हैं। हालांकि कमजोर ग्लोबल संकेतों,कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के चलते बेंचमार्क इंडेक्स दबाव में दिख रहे हैं। सुबह 9:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 310.23 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 74,890.62 पर और निफ्टी 93.70 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,524.30 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ भी कमजोर दिख रही है,जहां 1,232 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,800 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में PSU,रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि IT और हेल्थकेयर शेयरों में बढ़त है। ब्रॉडर मार्केट भी कमजोर दिख रहे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में 3.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।
कल कैसी रही थी बाजार की चाल
कल निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स,निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। IT,कैपिटल मार्केट और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। PSU बैंक,ऑटो और फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। डिफेंस शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 32 प्वाइंट गिरकर 23,618 पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 114 प्वाइंट गिरकर 75,201 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी भी 128 प्वाइंट गिरकर 53,409 पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 96.53 रुपए प्रति डॉलर पर सेटल हुआ था।
जानें आज कैसी रह सकती है निफ्टी-बैंक निफ्टी की चाल
बाजार की चाल पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि कल निफ्टी कल पूरे दिन एक दायरे में कारोबार होता हुआ नजर आया और क्लोजिंग के समय आखरी के एक घंटे के अंदर मार्केट में थोड़ा दबाव देखने मिला। 23700-23750 का क्लस्टर निफ्ची के लिए काफी अहम है। जब तक निफ्टी 23700-23750 की रेंज में है ऊपरी स्तरों से बिकवाली हावी होती हुई दिखेगी। ऐसा लगता है कि उछाल पर बिकवाली आज के लिए सबसे बेहतर रणनीति होगी। निफ्टी में 23800-23850 का स्टॉप लॉस मेंटेन करें। 23750 के जितना करीब हो सके बिकवाली की ही सलाह रहेगी। ओवरऑल इंडाइससेस में काफी प्रेशर नजर आ रहा है।
बैंक निफ्टी की बात करें तो यह भी करीब-करीब नफ्टी जैसा ही दिख रहा है। यह काफी कंसोलिडेटेड रहा है और कल आखिर के एक घंटे में इसमें थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज होती हुई नजर आई है। बैंक निफ्टी पर भी क्रूड ऑइल के चलते काफी प्रेशर बना हुआ है। इसके लिए 54,000 एक काफी अहम लेवल है। बैंक निफ्टी में भी 53,000-53650 के करीब बिकवाली की सलाह होगी 54000 का स्टॉप लॉस रखे। बैंक निफ्टी में नीचे की तरफ 52,300 तक का टारगेट मिल सकता है।
पंकज रांदड़ की पसंदीदा पिक
अपने आज के पसंदीदा पिक्स पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि वे आज थोड़ा स्टॉक स्पेसिफिक रहना चाहेंगे। उनकी Bajaj Finance के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है। यह पूरी तरह से ट्रेडिंग व्यू है। यहां पर 923 रुपए पर खरीदारी की सलाह रहेगी। स्टॉप लॉस 908 रुपए पर रखें। इसमें 950 रुपए तक के टारगेट देखने मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।