Stock Market trend : बुधवार की सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से कुछ हद तक उबरते दिख रहे हैं। हालांकि कमजोर ग्लोबल संकेतों,कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के चलते बेंचमार्क इंडेक्स दबाव में दिख रहे हैं। सुबह 9:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 310.23 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 74,890.62 पर और निफ्टी 93.70 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,524.30 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ भी कमजोर दिख रही है,जहां 1,232 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,800 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।
