Stock Market: ट्रंप ने बाजार को बनाया अप्रैल फूल! हुआ बुरा हाल, अब क्या हो रणनीति

Stock Market: 22,283 का हाल का low आज टूटने का रिस्क रहेगा। ये बाजार लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। दोनों तरफ के 15 लेवल्स देने से किसी का भला नहीं होगा। ये मार्केट आपके सभी लेवल्स की धज्जियां उड़ाएगा। बाजार एक महीने से यही कर भी रहा है और बस एक दिन की रैली के बाद उछलना बंद कीजिए। हम भी चाहते हैं कि मार्केट में बॉटम बने

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market: क्रूड अगर वापस ऊपर आया तो बैंक निफ्टी फिर गिरेगा। बैंक निफ्टी में HDFC बैंक की बड़ी दिक्कत है । बैंक निफ्टी में 50000 टूटने का रिस्क है।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

डॉनल्ड ट्रंप ने ग्लोबल मार्केट को अप्रैल फूल बनाया। हर कोई सोच रहा था कि वो शायद वॉर खत्म करेंगे। और पूरी ग्लोबल मार्केट की पोजिशनिंग इसी तरह से थी।और ट्रंप ने आकर एकदम उलटी बात कह दी और अब एक बात साफ है: बाजार में अभी दिक्कत रहेगी। ये लड़ाई अभी लंबी चलेगी और मार्केट पर असर डालेगी।कल भी इसलिए हमने नजरिया लिया था कि लॉन्ग कैरी नहीं करना है। कुछ लोनों ने आपको फिर से लॉन्ग में फंसा दिया होगा। हम डरा नहीं रहे थे हम तो 24,800 से पैसा बचा रहे थे। हमारा काम है अपने दर्शकों का पैसा बचाना ।

बाजार : आखिर क्यों रहे हैं हम इतने निगेटिव?


22,283 का हाल का low आज टूटने का रिस्क रहेगा। ये बाजार लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। दोनों तरफ के 15 लेवल्स देने से किसी का भला नहीं होगा। ये मार्केट आपके सभी लेवल्स की धज्जियां उड़ाएगा। बाजार एक महीने से यही कर भी रहा है और बस एक दिन की रैली के बाद उछलना बंद कीजिए। हम भी चाहते हैं कि मार्केट में बॉटम बने। हम भी चाहते हैं कि बाजार यहां से चले, लेकिन हमारे चाहने से कुछ नहीं होगा। फेक पॉजिटिविटी से लोगों का नुकसान ही होगा। वास्तविकता को दिखाना हमारा काम होना चाहिए। हम चियरलीडर्स नहीं हैं, हमें फैक्ट बताने चाहिए।

बाजार: क्या हो अब रणनीति?

पहली बात अभी थोड़ा सा ये ओवररिएक्शन लग रहा है। अगर बड़ा गैप डाउन हो तो शॉर्ट करने से बचें। आज सुबह करेंसी मार्केट भी खुलने वाला है। करेंसी, VIX और ब्रेंट क्रूड पर नजर रखें और एक का ध्यान रहे, ये बाजार अभी कुछ समय तंग करेगा। पहले तो प्राइस करेक्शन कहां खत्म होगा, ये देखना होगा। हो सकता है22,300 या 21,700 या 21,000, या उसके भी नीचे है। उसके बाद भी इस बाजार में मीडियम टर्म में महंगाई का रिस्क होगा। एनर्जी प्राइस का इस तरह बढ़ना हमारे लिए बड़ा मैक्रो निगेटिव है। FIIs ने भी कल `8,000 Cr से ज्यादा की कैश में बिकवाली की है। और FIIs की बिकवाली यहां से कम नहीं होने वाली है। हां लेकिन स्मॉल कैप में अब बहुत अच्छे वैल्युशन हैं। निफ्टी का बॉटम पकड़ने का चस्का किसी और के पास रहने दीजिए।आप फोकस करिये सिर्फ पोर्टफोलियो अलोकेशन पर है।यहां से अगले तीन महीने में जबरदस्त निवेश के मौके बनेंगे।अपना कैश तैयार रखिये, मौका अच्छा मिलेगा।

निफ्टी पर नजरिया

निफ्टी में अब हाल के LOW टूटने का बड़ा रिस्क देखने को मिला। हाल का निचला स्तर 22,283 टूटा तो दिक्कत बढ़ेगी। लेकिन अगर 22,283 बचा तो राहत की बात होगी। बाजार का बड़ा ट्रेंड निगेटिव ही है।आज जो भी ट्रेड लें वो पूरी तरह से इंट्राडे ही लें। आज स्क्रीन देखकर ही फैसला करेंगे। लेवल बेस्ड खरीदारी या बिकवाली काम नहीं करेगी।

बैंक निफ्टी पर नजरिया

क्रूड अगर वापस ऊपर आया तो बैंक निफ्टी फिर गिरेगा। बैंक निफ्टी में HDFC बैंक की बड़ी दिक्कत है । बैंक निफ्टी में 50000 टूटने का रिस्क है। 50000 टूटा तो बैंक निफ्टी में 49000 का भी रास्ता खुलेगा। संभलकर ट्रेड लें और इंट्रा डे ही रहें।

Crude Oil Price: ट्रंप के बयान से तेल बाजार में हाहाकार, 4% चढ़ा ब्रेंट क्रूड का भाव, $105 के पार निकला

Global Market: ईरान को लेकर ट्रंप के आक्रमक रुख से ग्लोबल मार्केट सहमे,एशिया मार्केट में गिरावट, कोस्पी 3% से ज्यादा गिरा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।