सेंसेक्स दिन के लो से 615 अंक तक उछला, इन वजहों से रिकवरी

बाजार में हुई रिकवरी की एक वजह वैल्यू बाइंग है। शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर शेयर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। NSE पर निफ्टी 100, निफ्टी 200, निफ्टी 500, निफ्टी मिडकैप 50, निफ्टी स्मॉलकैप में भी ​1 प्रतिशत तक की गिरावट है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 2:29 PM
दोपहर के कारोबार में मार्केट में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली।

8 जून को भारतीय शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स लाल निशान में खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 924 अंक तक लुढ़ककर 73,318.94 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट में खुला और फिर 23,070.15 के लो तक गया। यह इसकी पिछली क्लोजिंग से 296 अंक कम है। फिर दोपहर के कारोबार में मार्केट में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के लो से 615 अंक तक और निफ्टी 197 अंक तक रिकवर हुआ। इस रिबाउंड के पीछे मुख्य कारण क्या हैं, आइए जानते हैं...

वैल्यू बाइंग

शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर शेयर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इससे बाजार को ​कुछ हद तक रिकवर होने में मदद मिली।


India VIX में गिरावट

मार्केट के उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाला India VIX दिन में 18.44 के हाई तक गया। फिर इसमें हल्की गिरावट दिखी और यह 17.03 पर ट्रेड करने लगा। यह दर्शाता है कि बाजार में अनिश्चितता और जोखिम की आशंका मामूली ही सही लेकिन कम हुई है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच गिफ्ट निफ्टी ग्रीन है। दोपहर 2 बजे के करीब इसमें 0.35 प्रतिशत की तेजी है। GIFT Nifty अमेरिकी डॉलर में डिनोमिनेटेड एक डेरिवेटिव फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट है, जो Nifty 50 सूचकांक पर बेस्ड है। यह गुजरात के GIFT सिटी स्थित NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज पर कारोबार करता है।

NSE पर निफ्टी 100, निफ्टी 200, निफ्टी 500, निफ्टी मिडकैप 50, निफ्टी स्मॉलकैप में भी ​1 प्रतिशत तक की गिरावट है। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में रियल्टी और मेटल में 1.6 प्रतिशत की गिरावट दिखी। केमिकल और ऑटो इंडेक्स 1.3 प्रतिशत और सीमेंट इंडेक्स 1.2 प्रतिशत टूटा।

Thomas Cook Share Price: गिरते बाजार में टूर एंड ट्रैवल कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 16% तक भरी उड़ान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।