Stock market view : टेक्नो फंडा नजरिए के साथ JM Financial Services के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर निवेश के नजरिए से अच्छा लग रहा है। इस स्पेस को क्रेडिट ग्रोथ में आई तेजी और रेपो रेट में कटौती का फायदा मिलेगा। वैल्यूएशन के नजरिए से भी यह स्पेस काफी अच्छा हो गया है। इसके अलावा इस सेक्टर में विदेशी निवेश भी आ रहा है। जैसे श्रीराम फाइनेंस में इस तरह की डील हुई है। कुछ और डील्स भी हुई हैं। पीएसयू बैंकों में 13-14 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इनकी क्रेडिट कॉस्ट भी कम हुई है। इन सबको देखते हुए लगता है कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में आगे अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।
