Stock Market : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा सरकार और RBI दोनों अब फुल फॉर्म में काम कर रहे हैं। अगले 9 महीनों तक कोई बड़ा चुनाव नहीं है। लार्ज कैप्स में वैल्यूएशन अब काफी अच्छे हो गए हैं। क्रूड प्राइस लगातार 80 डॉलर से नीचे है। FIIs की बिकवाली लेकिन MF इन्फ्लो अभी भी बरकरार है।
FIIs की जोरदार बिकवाली रुकने का नाम नहीं ले रही। FIIs कैश के अलावा F&O में भी लगातार शॉर्ट हैं। Q3 की earnings downgrade 4 साल में सबसे खराब रहा। स्मॉलकैप में अभी भी काफी शेयर बहुत महंगे हैं।
Q3 नतीजों पर MOFSL रिपोर्ट
तीसरी तिमाही के नतीजों पर MOFSL ने रिपोर्ट जारी की है. दिसंबर तिमाही में निफ्टी की अर्निंग्स ग्रोथ 5% रही। मेटल और ऑयल & गैस को छोड़कर निफ्टी कंपनियों का मुनाफा 7% बढ़ा है। Q1FY21 के बाद अर्निंग्स डाउनग्रेड रेश्यो सबसे खराब रहा है। कारोबारी साल 2026 के दौरान मुनाफे में 15% के ग्रोथ की उम्मीद रखना बहुत ज्यादा होगा।
MOFSL ने कहा कि निफ्टी फिलहाल 12 महीने के फॉरवर्ड P/E के 19.3 मल्टीपल पर है। निफ्टी का वैल्युएशन लॉन्ग पीरियड एवरेज 20.5 के मल्टीपल से नीचे है।
अनुज सिंघल ने कहा कि यहां से लेकर निफ्टी में हर 200 प्वाइंट की गिरावट में निफ्टी ETF खरीदें। निफ्टी नेक्स्ट 50 में गिरावट ज्यादा गिरा, बाउंस भी उतना ही तेज होगा। लेकिन मिड और स्मॉल कैप में बहुत सिलेक्टिव हो जाएं। बुल मार्केट में आए कई IPO के मैनेजमेंट, दोबारा शक्ल भी नहीं दिखाएंगे। फैंसी शेयरों से बच कर रहें, चाहे वो 40-60% नीचे आ गए हों। जहां अर्निंग और कैश फ्लो पॉजिटिव हों वहीं खरीदारी करें। खराब शेयरों में आपका भाव वापस नहीं आएगा। सिर्फ इस तर्क पर शेयर ना में ना रहें कि अब तो क्या ही बेचूं?इस बाजार को सागर मंथन की तरह देखें। अभी किसी को विष भी पीना पड़ेगा, तभी आगे अमृत मिलेगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि अकेला सपोर्ट 22,750-22,800 (जनवरी और फरवरी के निचले स्तर) पर रहा। 22,750 के नीचे 22,500 और 22,000 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं। पहला रजिस्टेंस 22,950-23,050 पर रहा जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,100-23,200 पर है। बाजार का टेक्सचर वही- जहां रैली फेल हो वहां बेचें। शॉर्ट सौदों में 50-60 अंकों का SL रखें। बाजार में शॉर्ट कवरिंग के जोरदार मूव आते रहेंगे। आइडिया ये है कि शॉर्ट कवरिंग के खत्म होने का इंतजार करें और बिकवाली करें।
निफ्टी बैंक अब तक जनवरी के 48,000 के निचले स्तर बचा रहा है। अगर निफ्टी ने जनवरी के निचले स्तर तोड़े, बैंक निफ्टी भी फिसलेगा। निफ्टी बैंक जबतक नहीं चल सकता जबतक FIIs बड़ी बिकवाली कर रहे हैं। हर 400-500 अंकों की रैली बिकवाली का मौका है। 50,500 के ऊपर बंद होने पर ही ट्रेंड बदलेगा। बैंक निफ्टी को ट्रेड करना रिटेल के लिए काफी मुश्किल है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।