Stock market : भारत के बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स गुरुवार 19 अक्टूबर को दबाव में नजर आ रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि इज़राइल-हमास युद्ध, एफआईआई की बिकवाली और कुछ कंपनियों के कमजोर Q2 प्रदर्शन ने बाजार के सेंटीमेंट को चोट पहुंचाई है। मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों की पिटाई के चलते सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में दिख रहे हैं। 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 119.81 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 65,757.21 पर और निफ्टी 28.60 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 19,642.50 पर दिख रहा था। लगभग 1476 शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। जबकि 1614 शेयर गिरे थे। वहीं, 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
