Stock Markets : सीजफायर से मार्केट ने ली चैन की सांस, जानिए पिछले एक महीनें में बाजार को क्या मिला सबक, अब क्या हो रणनीति

Stock Markets : पिछले कुछ दिनों से बाजार ने गिरना बंद कर दिया था। बाजार को कहीं ना कहीं उम्मीद थी कि युद्ध जल्दी खत्म होने वाला है। डोनॉल्ड ट्रंप कहीं ना कहीं युद्ध से पीछे हटने का रास्ता तलाश रहे थे। सुबह-सुबह बाजारों के लिए बेहद पॉजिटिव खबर आई

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Stock Markets:बाजार के एक्शन ने सभी को एक सबक दिया है। वह यह है कि बाजार में टॉप या बॉटम का अंदाजा नहीं लगाएं। लेकिन एक बार बाजार बता दे तो बाजार की सुनें

Stock Markets : आज दुनियाभर के लिए शांति वाली सुबह देखने को मिली। ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते के लिए सीजफायर का एलान किया गया है। यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा है कि ईरान का 10 प्वाइंट वाला प्रस्ताव मिला है। विवादित मुद्दों पर सहमति बनी है। ईरान ने भी कहा है कि युद्ध विराम तक होर्मुज को खोलेंगे। अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अगले दौर की बातचीत होने की उम्मीद है। सीजफायर से मार्केट ने चैन की सांस ली है। दुनिया भर के बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 660 प्वाइंट की तेजी है। डाओ फ्यूचर्स में 1000 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। नैस्डकै में 3 फीसदी की तेजी रही। एशियाई बाजारों में भी जोरदार खरीदारी आई है। निक्केई 5 फीसदी उछला है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि CNBC-आवाज़ ने कई दिनों से 22182 के SL के साथ गिरावट में खरीदारी की राय दी थी। कल स्टॉप लॉस ट्रेल करके 22,500 किया गया था। बाजार में बॉटम हमेशा खराब खबरों पर ही बनता है। हमने बाजार का फैसला आने के बाद 22,700 पर ही खरीदारी की राय दी। पिछले कुछ दिनों से बाजार ने गिरना बंद कर दिया था। बाजार को कहीं ना कहीं उम्मीद थी कि युद्ध जल्दी खत्म होने वाला है। डोनॉल्ड ट्रंप कहीं ना कहीं युद्ध से पीछे हटने का रास्ता तलाश रहे थे। सुबह-सुबह बाजारों के लिए बेहद पॉजिटिव खबर आई। इससे ब्रेंट क्रूड का भाव फिसलकर सीधे 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। दुनियाभर के बाजारों में जोरदार तेजी दिख रही है।

सीजफायर पर ट्रंप का बयान


सीजफायर पर ट्रंप के बयान में कहा गया है कि अमेरिका ईरान पर 2 हफ्ते हमला नहीं करेगा। 2 हफ्ते के लिए युद्ध विराम पर सहमति बनी है। ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने को तैयार हो गया है। जहाजों की आवाजाही सुरक्षित तरीके से होगी ईरान का 10 प्वाइंट वाला प्रस्ताव मिला है। करीब सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है। 2 हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सीजफायर पर ईरानी विदेश मंत्री

सीजफायर पर ईरानी विदेश मंत्री ने अपनी X पोस्ट में कहा कि ईरान की तरफ से 2 हफ्तों तक रक्षात्मक कार्रवाई बंद रहेगी। होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही संभव होगी।

सीजफायर पर शहबाज शरीफ

सीजफायर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि ईरान,अमेरिका युद्धविराम के लिए सहमत हुए है। लेबनान सहित हर जगह सीजफायर होगा। इस्लामाबाद में 10 अप्रैल को बातचीत का अगला दौर होगा। आने वाले दिनों में और अच्छी खबरों की उम्मीद है।

अब फायर नहीं, सीजफायर

आवाज़ पर लगातार यह बात हुई थी कि वॉर खत्म होने के संकेत हैं। वॉर ऐसे ही खत्म होती है जिसमें दोनों पक्षों को लगे कि वो जीते हैं। ट्रंप यह दावा कर पाएंगे कि उनकी डेडलाइन से पहले ईरान मान गया। ईरान यह दावा कर पाएगा कि अमेरिका हमें नहीं झुका पाया। पाकिस्तान दावा करेगा कि हमने लड़ाई रुकवा दी। लेकिन डोनल्ड ट्रंप की खीज पिछले दिनों से साफ दिख रही थी। बाजारों ने भी ट्रंप की धमकी से गिरना बंद कर दिया था। क्रूड भी 110-112 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने को तैयार नहीं था।

बाजार: पिछले महीने का सबक

बाजार के एक्शन ने सभी को एक सबक दिया है। वह यह है कि बाजार में टॉप या बॉटम का अंदाजा नहीं लगाएं। लेकिन एक बार बाजार बता दे तो बाजार की सुनें। जब हम निगेटिव हुए तब बाजार का फैसला देखकर हुए। 22200 तक पूरा फोकस पैसा बचाने पर रहा। पिछले 3 दिनों से सिर्फ और सिर्फ खरीदारी की बात की। निफ्टी पर गिरावट में खरीदारी और मिडकैप और स्मॉलकैप में बिंदास खरीदारी की बात की। इस पर दर्शकों का पूरा भरोसा हमें मिला है। यही कारण है जो CNBC आवाज को सबसे भरोसेमंद बनाता है। हम कभी दावा नहीं करेंगे कि हमने एग्जैक्ट टॉप या बॉटम पकड़ा। लेकिन दोनों तरफ का बड़ा ट्रेंड पूरी शिद्दत से पकड़ा।

Market cues : बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम कायम, 24000 का लेवल पार होने पर आएगी नई तेजी

बाजार: अब क्या करें?

हमने कल अगले हफ्ते के कॉल ऑप्शन लेने को कहा था। चाहें तो उनमें मुनाफावसूली करें। उसके बाद इंट्राडे गिरावट या कंसोलिडेशन का इंतजार करें। कल हमने 23500-24300 के लक्ष्य की बात की थी। अगले कुछ दिनों में 24300 तक की तेजी आनी चाहिए। बैंक निफ्टी में भी लक्ष्य हासिल हो सकता है। OMC और इंडिगो जैसे शेयर आपको आज नहीं मिलेंगे। क्योंकि वो सभी आज अपर सर्किट पर खुलेंगे। उन शेयरों पर फोकस करें जो सिर्फ युद्ध की वजह से गिरे थे। L&T, NBFCs, सरकारी बैंकों पर आज फोकस करें। एक बात ध्यान रहे हम युद्ध की वजह से 24800 से गिरे थे। युद्ध खत्म होने का असर 24800 तक ही होगा। उसके बाद हमारे घरेलू संकेत वापस फोकस में होंगे। आज RBI की पॉलिसी है और उसके बाद नतीजों का मौसम। बाजार का ध्यान अब इनके ऊपर भी रहेगा

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।