Market cues : बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम कायम, 24000 का लेवल पार होने पर आएगी नई तेजी

Trade setup for today : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर बढ़ने के लिए, 23300–23400–23500 के स्तरों से ऊपर टिके रहना और आगे बढ़ना बेहद ज़रूरी है। हालांकि, इसके लिए तत्काल सपोर्ट 22700 पर दिख रहा है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 7 अप्रैल को गिरकर 1.13 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 1.22 था

Trade setup for today : 7 अप्रैल को रिलाफ रैली और मज़बूत हुई। Nifty 50 में 0.7% की बढ़त हुई और यह लगातार चौथे सत्र में ऊपर की ओर बढ़ता दिखा। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण बने डर के बावजूद इंडेक्स 10 डे EMA से ऊपर बना रहा और एक और सत्र में पिछले दिन के उच्चतम स्तर से ऊपर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है निफ्टी को 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर बढ़ने के लिए 23,300–23,400–23,500 के स्तरों (बोलिंगर बैंड्स की मिड लाइन, 20-डे EMA और गोल्डन रेशियो) से ऊपर और बढ़ना और वहां टिके रहना बहुत ज़रूरी है। हालांकि, इसके लिए तत्काल सपोर्ट 22,700 पर नजर आ जा रहा है (जो मंगलवार के निचले स्तर और 78.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाता है)।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,833, 22,730 और 22,564

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,165, 23,267 और 23,433

Nifty 50 ने लगातार तीसरे सेशन में डेली टाइमफ्रेम पर नीचे की तरफ शैडो वाली एक हरी कैंडल बनाई। इसके साथ ही कल एक और सेशन में 'हायर हाई–हायर लो'का स्ट्रक्चर भी बना,जो हाल के निचले स्तर से रिकवरी जारी रहने और 23,000 के रेजिस्टेंस को निर्णायक रूप से तोड़ने का संकेत है। इंडेक्स 10-डे के EMA से ऊपर बना रहा,जो ऊपर की ओर झुका हुआ है। हालांकि, यह 20, 50, 100 और 200 डे के EMA से नीचे ही रहा। RSI और बढ़कर 43.46 पर पहुंच गया,जबकि MACD ने ज़ीरो लाइन के नीचे एक बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा। इसके साथ ही हिस्टोग्राम में एक और हरी बार दिखाई दी। यह सब लगातार बने पॉज़िटिव मोमेंटम का संकेत है,हालांकि मेन रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर इसकी पुष्टि होना अभी भी ज़रूरी है।

बैंक निफ्टी

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 52,802, 53,017 और 53,364

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,107, 51,892 और 51,544

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,466, 55,859

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,705, 47,696

निफ्टी बैंक ने भी लगातार तीसरे सेशन में डेली चार्ट पर नीचे की तरफ शैडो वाली एक बुलिश कैंडल बनाई,जो सपोर्ट लेवल पर लगातार खरीदारी की दिलचस्पी को दिखाता है। बैंकिंग इंडेक्स 10 डे EMA से ऊपर रहा,हालांकि यह 20, 50, 100 और 200 डे के EMA से नीचे ही रहा। RSI थोड़ा बढ़कर 40.99 पर पहुंच गया,जबकि MACD सिग्नल लाइन के ऊपर चला गया,लेकिन ज़ीरो लाइन के नीचे ही रहा। साथ ही,हिस्टोग्राम 26 फरवरी के बाद पहली बार पॉज़िटिव हो गया। यह सब बाज़ार के मूड में धीरे-धीरे हो रहे सुधार का संकेत है,हालाँकि व्यापक रुझान अभी भी सतर्कता भरा है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 अप्रैल को ₹9,931 करोड़ की इक्विटी बेचकर अपनी बिक्री का सिलसिला आगे बढ़ाया। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकोंने ₹7,200 करोड़ से अधिक की इक्विटी खरीदकर बाजार को अपना सपोर्ट प्रदान किया।

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX कल 3.03 प्रतिशत और गिरकर 24.70 पर आ गया,जिससे बुल्स को थोड़ी राहत मिली। हालांकि,यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है,जो पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सावधानी बरतने का संकेत देता है। बुल्स को मज़बूत सहारा मिलने के लिए यह ज़रूरी है कि VIX में गिरावट जारी रहे और यह 20 के स्तर से नीचे आ जाए।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 7 अप्रैल को गिरकर 1.13 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 1.22 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।