पाकिस्तान से बढ़ते टकराव से क्या आपको शेयरों में अपने निवेश की चिंता सता रही है? अगर हां तो आपको समीर अरोड़ा की बातों पर गौर करना चाहिए। अरोड़ा हेलियस कैपिटल के फाउंडर हैं। उनकी गिनती दिग्गज फंड मैनेजर्स में होती है। उन्हें बाजार का कई दशकों का अनुभव है। उनकी बातें काफी सटीक होती हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ खुलकर युद्ध होने की सिर्फ 1 फीसदी आसार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बारे में इनवेस्टर्स के लिए किसी तरह का अनुमान लगाना मुश्किल है।