Credit Cards

BJP की महाराष्ट्र में जीत का स्टॉक्स मार्केट्स पर पड़ेगा कितना असर?

लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा ने किसी बड़े राज्य में पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है। लोकसभा चुनावों की सीटों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र दूसरा सबसे अहम राज्य है। उम्मीद है कि 25 नवंबर को स्टॉक मार्केट पर इसका पॉजिटिव असर दिखेगा

अपडेटेड Nov 23, 2024 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आत्मविश्वास महाराष्ट्र के नतीजों के बाद बढ़ना तय है। इससे सरकार रिफॉर्म्स पर अपना फोकस बढ़ाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। मुख्य रूप से यह जीत बीजेपी की है। बीजेपी को महाराष्ट्र में पहले कभी इतनी सीटें नहीं मिली थीं। महायुति की दोनों सहयोगी दलों की कुल सीटों से ज्यादा सीटें अकेले बीजेपी को मिली हैं। लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा ने किसी बड़े राज्य में पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है। लोकसभा चुनावों की सीटों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र दूसरा सबसे अहम राज्य है। उम्मीद है कि 25 नवंबर को स्टॉक मार्केट पर इसका पॉजिटिव असर दिखेगा।

मार्केट सेंटिमेंट पर पड़ेगा पॉजिटिव असर

22 नवंबर को इंडियन स्टॉक मार्केट (Stock Markets) में जबर्दस्त तेजी आई थी। 25 नवंबर को मार्केट ओपन होने पर प्रमुख सूचकाकों पर महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का असर दिख सकता है। इससे मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि महाराष्ट्र में जीत से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि मतदाताओं का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बना हुआ है। इंडिया ब्लॉक यानी विपक्ष राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी का फिलहाल विकल्प नहीं बन सकता। इससे लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी और मोदी की ताकत पर छाए संदेह के बादल भी छंट गए हैं। इससे बाजार का भरोसा इंडियन इकोनॉमी में बढ़ेगा।


रिफॉर्म्स पर बढ़ेगा सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आत्मविश्वास महाराष्ट्र के नतीजों के बाद बढ़ना तय है। इससे सरकार रिफॉर्म्स पर अपना फोकस बढ़ाएगी। कई सरकारी कंपनियों में विनिवेश का प्लान तैयार है। अब सरकार इन पर तेजी से अमल करेगी। अगर सरकार बड़े पीएसयू में अपनी हिस्सेदारी घटाती है तो इससे स्टॉक मार्केट्स में शेयरों की सप्लाई बढ़ेगी। रिफॉर्म्स पर सरकार का फोकस बढ़ने का स्टॉक मार्केट्स पर अच्छा असर पड़ेगा।

महाराष्ट्र का जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णुरकांत उपाध्याय का मानना है कि महाराष्ट्र के नतीजों का स्टॉक मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जो औद्योगिक रूप से सबसे ज्यादा विकसित है। इसका देश की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान है। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने का मतलब है कि निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और निवेशक निवेश के लिए आकर्षित होंगे। इंडिया की जीडीपी में महाराष्ट्र का 13-14 फीसदी योगदान है। इंडिया के कुल एक्सपोर्ट्स में महाराष्ट्र की करीब 16 फीसदी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Elections 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनावों से लिया बड़ा सबक, फिर जानिए RSS ने किस तरह बदल दिया खेल

इन स्टॉक्स में बढ़ेगी निवेशकों की दिलचस्पी

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि महाराष्ट्र के नतीजों के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। निवेशकों का रुख अब डिफेंसिव से एग्रेसिव हो सकता है। लोकसभा चुनावों के बाद निवेशकों का रुझान डिफेंसिव स्टॉक्स में बढ़ा था। अब इसमें बदलाव आ सकता है। निवेशकों को ऐसा लगेगा कि केंद्र और राज्य में एक पार्टी की सरकार होने का फायदा इकोनॉमी को मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी निवेश करती है। इसका फायदा इंफ्रा कंपनियों को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।