2026 में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में से किस पर दांव लगाना सबसे अच्छा रहेगा? इसका जवाब एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के मार्केट आउटलुक 2026 से मिलता है। इसके मुताबिक, वैल्यूएशन के लिहाज से देखा जाए तो मिडकैप और स्मॉलकैप के मुकाबले लार्जकैप स्टॉक्स अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। बड़ी कंपनियों की अर्निंग्स की तस्वीर भी अपेक्षाकृत साफ लग रही है।
