नए साल की शुरुआत मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए अच्छी नहीं रही। इस साल अब तक मिडकैप इंडेक्स करीब 4 फीसदी गिर चुका है। यही हाल स्मॉलकैप शेयरों का है। कई मशहूर कंपनियों के शेयर अपने पीक से 50 फीसदी तक फिसल चुके हैं। मार्केट में गिरने वाले शेयरों की संख्या चढ़ने वाले शेयरों से ज्यादा है। इसका असर इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो पर भी दिख रहा है।
