बीते 5 महीनों से स्टॉक मार्केट में जारी गिरावट ने इनवेस्टर्स को डरा दिया है। निवेशक डिफेंसिव स्टॉक्स में निवेश के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील की सोच अलग है। उनका मानना है कि यह आईटी और फार्मा जैसे डिफेंसिव शेयरों में छुपने का नहीं बल्कि एग्रेसिव होने का वक्त है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट के बारे में कई अहम बातें बताई। उन्होंने कहा कि मार्केट अपने बॉटम के करीब है। अभी थोड़ा रिस्क लेने का मतलब है कि आगे मोटी कमाई हो सकती है।
