Credit Cards

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर होंगी स्टॉक मार्केट्स की करीबी नजरें, मैक्वायरी ने बताई वजह

महाराष्ट्र में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस साल लोकसभा चुनावों के बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों पर स्टॉक मार्केट्स की भी करीबी नजरें होंगी। अभी राज्य में महायुति की सरकार है, जिसकी अगुवाई बीजेपी करती है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र लोकसभा सीटों की संख्या के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

स्टॉक मार्केट्स की करीबी नजरें महाराष्ट्र में विधासभा चुनावों पर रहेंगी। ये चुनाव इस साल नवंबर में होने वाले हैं। ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। उसने कहा है कि इस साल लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद महाराष्ट्र के विधासभा चुनावों की अमहियत बढ़ गई है। इस बार लोकसभा चुनावों में बीजेपी को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिली। हालांकि, कुछ दलों की मदद से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें

मैक्वायरी ने कहा है कि कई वजहों से स्टॉक मार्केट्स के निवेशकों की नजरें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों पर रहेंगी। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र लोकसभा सीटों की संख्या के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। वहां लोकसभा की 48 सीटें हैं। भारत की जीडीपी में महाराष्ट्र की 13-14 फीसदी हिस्सेदारी है। महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति आय देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से 30 फीसदी ज्यादा है। इंडिया के कुल एक्सपोर्ट में महाराष्ट्र की 16 फीसदी हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार की मान्यता वाले स्टार्टअप में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 19 फीसदी है। एफडीआई अट्रैक्ट करने के मामले में भी महाराष्ट्र देश में पहले पायदान पर है।


मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महाअघाड़ी के बीच है। महायुति की अगुवाई बीजेपी कर रही है, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस सहित कई दल हैं। इस साल लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन महायुति से बेहतर रहा। अभी महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है। विधानसभा चुनावों में चार क्षेत्रीय दलों की बड़ी भूमिका होगा। इनमें शिवसेना (यूबीटी), शिवसेना (शिंदे), एनसीपी (अजीत पवार) और एनसीपी (शरद) शामिल हैं।

इस बार मतदाताओं के पास ज्यादा विकल्प

मैक्वायरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "हमारा मानना है कि इस बार ओपिनियन पोल, एक्जिट पोल और पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजों के ज्यादा मायने नहीं होंगे। इसकी वजह यह है कि मतदाताओं के सामने दो की जगह चार क्षेत्रीय दलों का विकल्प है। इन चारों दलों की विचारधारा और सोच के बीच ज्यादा फर्क नहीं है।" दो क्षेत्रीय दलों की कमान तो एक ही परिवार के दो लोगों के पास है।

फिस्कल डेफिसिट तय अनुमान को पार कर सकता है

इस साल लोकसभा चुनावों के बाद पेश किए गए महाराष्ट्र के बजट में उप मुख्यमंत्री ने कई लोकलुभावन ऐलान किए। इनमें सबसे प्रमुख कम इनकम वाले परिवारों की महिलाओं के लिए कैश ट्रांसफर की स्कीम है। मैक्वायरी का कहना है कि इस स्कीम से राज्य का फिस्कल डेफिसिट 2.6 फीसदी को पार कर जाएगा, जिसका अनुमान FY25 के लिए लगाया गया है। केंद्र सरकार राज्यों को 3 फीसदी तक फिस्कल डेफिसिट (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट ) की इजाजत देती है। पावर सेक्टर में रिफॉर्म्स होने पर अतिरिक्त 0.5 फीसदी फिस्कल डेफिसिट की इजाजत है।

यह भी पढ़ें: Brightcom Group के बोर्ड की बैठक खिसकी आगे, सितंबर 2023 तिमाही के नतीजे आने में अब होगी और देरी

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को निवेशक चिंतित

निवेशकों को चिंता है कि अगर महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनती है तो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस घट सकता है। उनका मानना है कि बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी है, जिसका प्लान पहले से तैयार है। ये प्रोजेक्ट्स कंपनियों के लिए काफी मायने रखते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।