शेयर बाजार में 2 अप्रैल को जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह में बाजार बड़ी कमजोरी के के साथ खुले। दोपहर तक बाजार पर बिकवाली हावी रही। उसके बाद बाजार पर दबाव कम हुआ। निफ्टी 50 में दिन के सबसे निचले स्तर से 530 प्वाइंट्स की रिकवरी आई। हालांकि, बाजार का व्यापक स्ट्रक्चर कमजोर रहा। वीआईएक्स अभी 25 के ऊपर बना हुआ है। हालांकि, रुपये में लगातार चौथे सत्र तेजी आई। डॉलर के मुकाबले यह 93.16 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार अब 6 अप्रैल को खुलेगा
3 अप्रैल को बाजार में गुड फ्राइडे की छुट्टी है। बाजार अब सोमवार यानी 6 अप्रैल को खुलेगा। बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है। खासकर डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान का असर बाजार पर पड़ा है कि वह ईरान पर हमले बढ़ाएंगे। बाजार के प्रमुख सूचकांक अपने लॉन्ग टर्म एवरेज से नीचे चल रहे हैं। आरएसआई 40 से नीचे बना हुआ है। इससे बेयरिश मोमेंटम का पता चलता है। जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 22,950-23,000 के लेवल को तोड़ नहीं देता और उसके बाद 23,500 की तरफ नहीं बढ़ता तब तक बाजार में तेज रिकवरी मुश्किल है।
22,500-22,400 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट
निफ्टी के लिए सपोर्ट 22,500-22,400 पर है। इस लेवल के टूटने के बाद अगला सपोर्ट लेवल 22,200-22,000 होगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा, "डेली चार्ट पर लोअर टॉप्स और बॉटम का बेयरिश चार्ट पैटर्न जारी है। 2 अप्रैल के 22,182 के लो को पैटर्न का नया लोअर बॉटम माना जा सकता है।" उनका कहना है कि बॉटम रिवर्सल पैटर्न के लिए निफ्टी का 23,000 के ऊपर बने रहना जरूरी है।
22,950-23,000 पर बड़ा रेसिस्टेंस
एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के 22,400 से नीचे जाने पर यह 22,200 की तरफ बढ़ेगा। उसके बाद यह शॉर्ट टर्म में यह 22,000 की तरफ बढ़ सकता है। तेजी की स्थिति में 22,950-23,000 पर बड़ा रेसिस्टेंस होगा। इस हफ्ते निफ्टी में करीब आधा फीसदी की गिरावट आई। इसने वीकली टाइमफ्रेम पर हाई-वेब जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। वीकली ऑप्शंस डेटा निफ्टी 50 के लिए शॉर्ट टर्म में 22,000-23,000 रेंज का संकेत देता है।