Get App

Stock Markets: उतार-चढ़ाव वाले मार्केट में भी कमाई के मौके! व्हाइटओक की तृप्ति अग्रवाल ने बताई स्मार्ट स्ट्रैटेजी

Stock Markets: तृप्ति अग्रवाल का कहना है कि इनवेस्टर्स को मार्केट की दिशा के बारे में अनुमान लगाने की जगह क्वालिटी स्टॉक्स की पहचान करने और सही वैल्यूएशंस पर लंबी अवधि के निवेश पर फोकस करना चाहिए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 3:03 PM
Stock Markets: उतार-चढ़ाव वाले मार्केट में भी कमाई के मौके! व्हाइटओक की तृप्ति अग्रवाल ने बताई स्मार्ट स्ट्रैटेजी
तृप्ति अग्रवाल का मानना है कि एक बैलेंस्ड पोर्टफोलियो सबसे अच्छा रिस्क मैनेजमेंट टूल है।

Stock Markets: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव ने इनवेस्टर्स को उलझन में डाल दिया है। एक दिन मार्केट में बड़ी तेजी दिखती है तो दूसरे दिन बड़ी गिरावट आती है। इस वजह से बीते कुछ महीनों में मार्केट के प्रमुख सूचकांक सीमित दायरे में बने हुए हैं। व्हाइटओक कैपिटल मैनेजमेंट की सीनियर फंड मैनेजर तृप्ति अग्रवाल का कहना है यह समय अनुशासन बरतने का है। इसकी वजह यह है कि शॉर्ट टर्म में मार्केट के बारे में कुछ कहना मुश्किल है।

अच्छी कंपनियों के स्टॉक्स पर फोकस करना समझदारी

अग्रवाल ने कहा कि इनवेस्टर्स को मार्केट की दिशा के बारे में अनुमान लगाने की जगह क्वालिटी स्टॉक्स की पहचान करने और सही वैल्यूएशंस पर लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्हाइटओक की इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी स्पष्ट है। हम कैपिटल पर बेहतर रिटर्न देने वाली कंपनियों पर फोकस करते हैं। ऐसी कंपनियों पर फोकस करना सही है, जिनका बिजनेस मॉडल स्केलेबल है। इसका मतलब यह कि जिनके बिजनेसेजे के विस्तार की गुंजाइश है। साथ ही जिन कंपनियों ने स्ट्रॉन्ग एग्जिक्यूशन दिखाया है और जिनका गवर्नेंस स्टैंडर्ड अच्छा है।

बैलेंस्ड पोर्टफोलियो सबसे अच्छा रिस्क मैनेजमेंट टूल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें