Stock Of The Day: आज के बिग स्टॉक बनकर उभरेंगे ये 3 शेयर, निवेश कर कमाए मुनाफा

Stock Of The Day: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक में खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 5500 रुपये का टारगेट सेट किया है। जेफरीज ने कहा कि रॉयल एनफील्ड वॉल्यूम से रिकवरी के संकेत मिल रहे है।

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 10:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे है। रॉयल एनफील्ड का मार्जिन उम्मीद से कम है।

14 नवंबर को बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।

PI IND

अनुज सिंघल ने कहा कि खराब माहौल में कंपनी ने ग्रोथ दिखाई है। कंपनी ने केमिकल में अब तक के सबसे अच्छे नतीजे पेश किए। दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। सालना आधार पर Q2 मुनाफा 5.8% बढ़ा है जबकि आय में 4.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इधर शेयर पर जेफरीज बुलिश है और ब्रोकरेज फर्म ने 13% ऊपर के लक्ष्य दिए है।


जेफरीज ने कहा कि कंपनी के CSM एक्सपोर्ट्स में दोहरे अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ देखी गई। घरेलू रेवेन्यू में ग्रोथ जारी रही, जबकि फार्मा थोड़ा आगे रहा। हालांकि मैनेजमेंट ने FY25 के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को घटाकर हाई-सिंगल डिजिट पर रखा गया है।

EICHER MOTORS (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे है। रॉयल एनफील्ड का मार्जिन उम्मीद से कम है। मार्जिन की जगह ग्रोथ पर अब फोकस होगा। सालाना आधार पर Q2 आय 4% बढ़कर `4,263 करोड़ रुपये पर रही।

इस बीच ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक में खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 5500 रुपये का टारगेट सेट किया है। जेफरीज ने कहा कि रॉयल एनफील्ड वॉल्यूम से रिकवरी के संकेत मिल रहे है। कंपिटीशन का मुश्किल दौर पीछे छूटा है। वहीं नोमुरा ने स्टॉक की Reduce से रेटिंग न्यूट्रल की है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने Underweight रेटिंग दी है।

NALCO (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि मुनाफा 747 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले 1046 करोड़ रुपये पर रहा। 31.2% के अनुमान के मुकाबले 38.7% मार्जिन रहा। अनुज सिंघल नाल्को पर बुलिश नजर आ रहे है।

Nifty 200 DMA: निफ्टी की आखिरी उम्मीद 200 DMA,जानिए मार्केट का क्या होगा अगला कदम!

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।