Stock Radar: Adani Stocks समेत इन शेयरों में आज तेज हलचल, इंट्रा-डे में बनेगा तगड़ा पैसा
Stock Radar: इस महीने के आखिरी वीकली निफ्टी एक्सपायरी के दिन आज वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय से मार्केट में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स समेत आज इन शेयरों में हलचल दिख सकती है जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है
Stock Radar: इस महीने के आखिरी वीकली निफ्टी एक्सपायरी के दिन आज वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय से मार्केट में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 नवंबर को सेंसेक्स 77,578.38 और निफ्टी 23,518.50 पर बंद हुआ था। अभी रिकॉर्ड हाई से ये करीब 10 फीसदी नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स समेत आज इन शेयरों में हलचल दिख सकती है जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है।
आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल
Adani Enterprises, Adani Green Energy
अदानी ग्रुप के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिख सकता है, क्योंकि अमेरिका में गौतम अदाणी के खिलाफ भारत में रिन्यूएनबल एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए 25 करोड़ डॉलर ( करीब 2,100 करोड़ रुपये) की रिश्वत का आरोप लगा है। इससे जुड़ी याचिका न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में दायर की गई है। इसमें अदाणी और अन्य आरोपियों पर अमेरिकी निवेशकों के साथ झूठे बयानबाजी करने और केंद्रीय कानूनों का उल्लंघन करने की एक विस्तृत योजना तैयार करने का आरोप लगाया गया है। आपराधिक आरोपों के अतिरिक्त अमेरिकी बाजार नियामक SEC ने एक सिविल मुकदमा अलग से दायर किया है। इन आरोपों के चलते अदाणी ग्रुप के बॉन्ड्स को झटका लगा है और अदाणी ग्रीन एनर्जी की तरफ से मार्च में जारी नोट्स में रिकॉर्ड गिरावट आई है। इसके अलावा फरवरी 2030 में मेच्योर होने वाले अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के बॉन्ड्स में डॉलर पर 8.6 सेंट की गिरावट आई है।
Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals (GNFC)
गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC) ने INEOS Acetyls के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत यह गुजरात के भरुच में अपने साइट पर एक नई विश्वस्तरीय 600kt एसीटिक एसिड प्लांट स्थापित करने की संभावना चेक करेगी। INEOS Acetyls एसीटिक एसिड बनाने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी है और जीएनएफसी भारत में एसीटिक एसिड का इकलौती कंपनी है।
Wipro
विप्रो ने Lineaje के साथ साझेदारी की है। इसके जरिए एंटरप्राइजेज को अपने सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन में ओपन-सोर्स कंपोनेंट्स को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हाल ही में विप्रो की कॉरपोरेट निवेश शाखा विप्रो वेंचर्स ने अमेरिका की सॉफ्टवेयर सप्लाई चेन सिक्योरिटी कंपनी Lineaje में निवेश किया था।
Easy Trip Planners
ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ईजी ट्रिप प्लानर्स ने BNZ ग्रीन के साथ साझेदारी की है ताकि इको-फ्रेंडली ग्रीन ट्रैवल को बढ़ावा दिया जा सके और टूरिज्म इंडस्ट्री के पर्यावरणीय प्रभाव को कम किया जा सके।
TCI Express
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 14 नवंबर को खुले बाजार में लेन-देन के जरिए टीसीआई एक्सप्रेस की 0.26% हिस्सेदारी खरीदी, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.15% हो गई है।
20 Microns
20 माइक्रोन ने केमिकल और बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े प्रोडक्ट्स तैयार करने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर Sievert 20 Microns Building Materials बनाया है।
Varun Beverages
वरुण बेवरेजेस ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके तहत शेयर 565 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।
Bharti Airtel
नोकिया ने भारती एयरटेल को 4G और 5G इक्विपमेंट्स मुहैया कराने के लिए मल्टी-ईयर और मल्टी-बिलियन एक्सटेंशन डील किया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नोकिया अपने 5जी एयरस्केल पोर्टफोलियो से बेस स्टेशन, बेसबैंड यूनिट और लेटेस्ट मैसिव MIMO रेडियो समेत जैसे इक्विपमेंट्स की तैनाती करेगी।
Godrej Properties
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोलकाता के जोका में 53 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया है। प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत 13 लाख स्क्वॉयर फीट का बिक्री लायक एरिया तैयार हो सकता है। इसमें 500 करोड़ रुपये के रेजिडेंशियल प्लॉट तैयार हो सकते हैं।
Strides Pharma Science
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने NCLT से देश के पहले स्पेशल्टी फार्मा कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैनुफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) वनसोर्स (OneSource) को बनाने की मंजूरी हासिल कर ली है। इसके शेयरों की बीएसई और एनएसई पर भी लिस्टिंग होगी। स्ट्राइड्स के शेयरहोल्डर्स को दो शेयर पर वनसोर्स का एक शेयर मिलेगा।
Godfrey Phillips India
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया 35 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 29 नवंबर है।
PSP Projects
अदाणी ग्रुप की पीएमसी सब्सिडियरी अदाणी इन्फ्रा (भारत) ने PSP प्रोजेक्ट्स के मौजूदा प्रमोटर प्रह्लादभाई एस पटेल से पीएसपी प्रोजेक्ट्स की 30.07% हिस्सेदारी 685.4 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए सौदा किया है। अभी प्रह्लादभाई एस पटेल और उनके परिवार की कंपनी में 60.14% हिस्सेदारी है। अदाणी इन्फ्रा ने PSP में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 661.8 करोड़ रुपये के एक ओपन ऑफर का भी ऐलान किया है जो 642.06 रुपये के भाव पर होगा।
Garden Reach Shipbuilders & Engineers
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने 13 हाइब्रिड फेरी की सप्लाई के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ 226.2 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया है। ये फेरी पश्चिम बंगाल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत हुगली नदी पर चलेगी।
Tata Power Company
टाटा पावर कंपनी कंपनी ने ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है ताकि भूटान में कम से कम 5,000 MW क्लीन एनर्जी जेनेरेट करने की कैपेसिटी डेवलप की जा सके। इन प्रोजेक्ट्स में 2,000 MW हाइड्रो, 2,500 MW पंप्ड स्टोरेज, और 500 MW सोलर कैपेसिटी शामिल है।
UPL
केमिकल कंपनी यूपीएल ने अपनी हाइब्रिड सीड्स सब्सिडियरी कंपनी एडवांटा एंटरप्राइजेज में पीई इंवेस्टमेंट फर्म अल्फा वेव ग्लोबल के 35 करोड़ डॉलर (करीब 2950 करोड़ रुपये) के रणनीतिक निवेश का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने 3378 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू का ऐलान किया।
बल्क डील्स
Shree Tirupati Balajee Agro Trading Company
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी ने 5.84 करोड़ रुपये में 800.21 रुपये के औसत भाव पर अपने शेयर खरीदे हैं और अतिरिक्त 0.09% हिस्सेदारी खरीदी है।
ब्लॉक डील्स
Trent
निवेशक सिद्धार्थ योग ने डोडना होल्डिंग्स से ट्रेंट में अतिरिक्त 0.37% हिस्सेदारी 843.15 करोड़ रुपये में 6,475 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदी। इस खरीदारी के साथ सिद्धार्थ योग ने अक्टूबर से अब तक डोडना होल्डिंग्स से कंपनी में कुल 2.7% हिस्सेदारी खरीद ली है।
लिस्टिंग
आज मंगल कंपूसॉल्यूशन के शेयरों की लिस्टिंग है।
एक्स-डिविडेंड के साथ-साथ रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंसन के एक्स-डेट वाले स्टॉक
GMM Pfaudler और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं ऑटोपाल इंडस्ट्रीज के शेयरों के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंसन की आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, जीएनएफसी, ग्रेन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर और इंद्रप्रस्थ गैस में F&O की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।