Stock Radar: फिन निफ्टी की आखिरी वीकली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में इन शेयरों से बनेगा पैसा
Stock Radar: आज आखिरी वीकली फिन निफ्टी की एक्सपायरी है। वैश्विक मार्केट से सुस्त संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी सुस्त शुरूआत के संकेत मिल रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी अभी रिकॉर्ड हाई से ये 10.7 फीसदी से अधिक नीचे हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज इन शेयरों में हलचल दिख सकती है जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है
Stock Radar: आज आखिरी वीकली फिन निफ्टी की एक्सपायरी है।
Stock Radar: आज आखिरी वीकली फिन निफ्टी की एक्सपायरी है। वैश्विक मार्केट से सुस्त संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी सुस्त शुरूआत के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय से मार्केट में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 नवंबर को सेंसेक्स 77,339.01 और निफ्टी 23,453.80 पर बंद हुआ था। अभी रिकॉर्ड हाई से ये 10.7 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज इन शेयरों में हलचल दिख सकती है जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है।
इन कंपनियों के आ चुके हैं नतीजे
Godavari Biorefineries Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज का घाटा सालाना आधार पर 65.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू 34.1 फीसदी उछलकर 321 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Waaree Energies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में वारी एनर्जीज का कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14.7% बढ़कर 361.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू 1% उछलकर 3,574.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Themis Medicare
गुजरात थेमिस बायोसिन का अब थेमिस मेडिकेयर में विलय होगा। इस विलय को दोनों कंपनियों के सिक्योर्ड क्रेडिटर्स और शेयरहोल्डर्स के साथ-साथ स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी, एनसीएलटी और बाकी नियामकीय मंजूरी लेनी पड़ेगी। थेमिस मेडिकेयर विलय की योजना के मुताबिक गुजरात थेमिस बायोसिन के 100 शेयरों के बदले 118 शेयर जारी करेगी।
AstraZeneca Pharma
एस्ट्राजेनेका फार्मा भारत में अगले साल जनवरी 2025 में ब्रेजट्री एयरोस्फीयर लॉन्च करेगी। इसका उपयोग क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित वयस्क रोगियों के इलाज में होगा।
Shilpa Medicare
शिल्पा मेडिकेयर की सहायक कंपनी शिल्पा फार्मा लाइफसाइंसेज को एपीआई ऑक्टेरोटाइड के लिए EDQM (यूरोपीय डायरेक्टोरेट फॉर द क्वालिटी ऑफ मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर) से सर्टिफिकेट ऑफ सूटेबिलिटी (सीईपी) प्राप्त हुआ। ऑक्टेरोटाइड का इस्तेमाल एक्रोमेगाली के कारण होने हार्मोन के हाई लेवल पर पहुंचने के इलाज में होता है।
PG Electroplast
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की सहायक कंपनी पीजी टेक्नोप्लास्ट ने अफ्रीका सबसे बड़ी ईवी कंपनी स्पाइरो मोबिलिटी की देश में इलेक्ट्रिक वीईकल बनाने में साझेदारी के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।
ITI
टेलीकॉम मैनुफैक्चरिंग कंपनी आईटीआई को उत्तराखंड सरकार से माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम (MDTSS) प्रोजेक्ट के लिए 95 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
GVK Power and Infrastructure
जीवीके पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को दिवाला और दिवालियापन संहिता के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) में शामिल किया गया है। इसे आवेदकों की जो अनंतिम सूची जारी हुई है, उसमें वेदांता, जिंदल पावर, श्याम सेल एंड पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और जील ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड शामिल हैं यानी कि ये लोग कंपनी के लिए अपना रिजॉल्यूशन पेश कर सकते हैं।
GMR Airports Infrastructure
जीएमआर एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ने पिछले महीने अक्टूबर में 1.07 करोड़ पैसेंजर ट्रैफिक दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 9 फीसदी और मासिक आधार पर 9 फीसदी बढ़ रहा है। वहीं विमानों की आवाजाही सालाना आधार पर 9 फीसदी और मासिक आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 71,598 पर पहुंच गई।
बल्क डील्स
Medplus Health Services
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ, इनवेस्को इंडिया और कोटक स्मॉल कैप फंड ने मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज में 700 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 502.23 करोड़ रुपये में 6% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड-I ने इसी भाव पर 482.55 करोड़ रुपये में अपनी पूरी 5.77% हिस्सेदारी और एसबीआई म्यूचुअल फंड ने 70 करोड़ रुपये में 0.83% हिस्सेदारी बेच दी।
Tilaknagar Industries
सोसाइटी जेनरल ने बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए से 338.65 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 61.52 करोड़ रुपये में तिलकनगर इंडस्ट्रीज की 0.94% हिस्सेदारी खरीद ली।