Stock Radar: NTPC Green और Swiggy समेत इन स्टॉक्स में रहेगी हलचल, इंट्रा-डे में फटाफट बनेगा तगड़ा पैसा

Stock Radar: लगातार 38 सत्रों में बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी निवेशकों ने नेट खरीदारी की तो मंगलवार को मार्केट में हरियाली थी लेकिन डीआईआई की बिकवाली और मुनाफावसूली ने मार्केट पर दबाव बनाया और मार्केट टूट गया। आज की बात करें तो वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेत हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो सितंबर तिमाही के नतीजे के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 9:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंगलवार को सेंसेक्स 105.79 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी टूटकर 80004.06 और निफ्टी भी 27.40 अंक यानी 0.11 फीसदी गिरकर 24,194.50 पर बंद हुआ।

Stock Radar: लगातार 38 सत्रों में बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी निवेशकों ने नेट खरीदारी की तो मंगलवार को मार्केट में हरियाली थी लेकिन डीआईआई की बिकवाली और मुनाफावसूली ने मार्केट पर दबाव बनाया और मार्केट टूट गया। दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 रेड जोन में बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 105.79 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी टूटकर 80004.06 और निफ्टी भी 27.40 अंक यानी 0.11 फीसदी गिरकर 24,194.50 पर बंद हुआ। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था।

आज की बात करें तो वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेत हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो सितंबर तिमाही के नतीजे के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।

Siemens के लिए कैसी सितंबर तिमाही


सितंबर तिमाही में सीमेंस का कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 45.4 फीसदी उछलकर 830.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी 11.3 फीसदी बढ़कर 6,461.1 करोड़ रुपये और EBITDA भी 34 फीसदी बढ़कर 938.1 करोड़ रुपये और मार्जिन तेजी से उछलकर 12.5% से 14.5% पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी निगाहें

Wipro

विप्रो ने ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस की ग्लोबल लीडर Marelli के साथ अपनी साझेदारी को चार और वर्षों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। इस प्रोजेक्ट से Marelli के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को मार्केट में लाने में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

Devyani International

श्रीजीत माधवनयन नायर ने देवनयानी इंटरनेशनल में कोस्टा कॉफी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है जो 8 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। उनके बाद कमलजीत सिंह बेदी कोस्टा कॉफी और एयरपोर्ट बिजनेस के सीईओ का पद संभालेंग जोकि अभी इंस्टीट्यूशनल बिजनेस और न्यू बिजनेस वेंचर्स से जुड़े सभी काम देख रहे हैं।

Exide Industries

बैटरी कंपनी एक्साइड ने अपने पूर्णा मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी Exide Energy Solutions में राइट्स बेसिस पर 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के साथ कंपनी का इसमें कुल निवेश 3,052.24 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि राइट्स इश्यू के बाद भी Exide Energy Solutions में कंपनी का शेयरहोल्डरिंग प्रतिशत नहीं बदला है।

Dabur India

डॉबर को एडीशनर कमिश्नर, CGST कमिश्नरेट, चंडीगढ़ से ब्याज के साथ 320.6 करोड़ रुपये की IGST का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिला है।

Zee Entertainment Enterprises

आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल ने रेलटेल कॉरपोरेशन के खिलाफ जी एंटरटेनमेंट और उसकी सहायक कंपनी मार्गो नेटवर्क्स के दावों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल ने Railtel के काउंटरक्लेम्स को भी खारिज कर दिया है। जी और मार्गो नेटवर्क्स ने 22 अगस्त 2023 को रेलटेल के कंटेंट ऑन डिमांड समझौते के गलत तरीके से समाप्ति के खिलाफ आर्बिट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी और गलत तरीके से जब्त की गई राशि और खर्चों/क्षतिपूर्ति की मांग की थी।

Zaggle Prepaid Ocean Services

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज ने मास्टकार्ड के साथ एक समझौता किया है। यह अपने कॉरपोरेट ग्राहकों और इकोसिस्टम के अन्य एंटिटीज को जैगल के SaaS प्लेटफॉर्म, पेमेंट, और कार्ड प्रोडक्ट्स की सिफारिश करेगी।

NTPC

एनटीपीसी की ग्रीन इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने लिस्टिंग से पहले महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनेरेशन कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर MAHAGENCO NTPC Green Energy शुरू किया है। आधी-आधी हिस्सेदारी में शुरू हुआ यह ज्वाइंट वेंचर महाराष्ट्र में रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के डेवलपमेंट, ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम संभालेगी।

UltraTech Cement

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने केसोराम इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के बीच कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी है। इस बीच बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।

Kotak Mahindra Bank

कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने कोटक महिंद्रा बैंक के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें बैंक ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन बुक को अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है। कोटक बैंक ने इसके लिए पिछले महीने अक्टूबर में समझौता किया था।

Adani Enterprises

अदाणी एंटरप्राइजेज के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की ज्वाइंट वेंचर कंपनी एप्रिल मून रिटेल ने कोकोआर्ट वेंचर्स की 74% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

 

Patanjali Foods

एलआईसी ने पतंजलि फूड्स में अपनी हिस्सेदारी 4.986% से बढ़ाकर 5.020% कर ली है। एलआईसी ने ओपन मार्केट में लेन-देन के जरिए पतंजलि फूड्स में 1,764.96 रुपये प्रति शेयर के औसतन भाव पर 0.034% हिस्सेदारी खरीदी है।

 

Ola Electric Mobility

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपनी Gig और S1 Z रेंज की स्कूटर्स को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इनकी कीमत 39,999 रुपये से लेकर 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। कंपनी ने 9999 रुपये का पावरपॉड भी पेश किया है। यह एक इन्वर्टर है जिसके जरिए ओला की पोर्टेबल बैटरियों का इस्तेमाल करके घरों के लिए बिजली हासिल की जा सकती है।

 

Swiggy

स्विगी सितंबर तिमाही के नतीजे 3 दिसंबर को जारी करेगी। लिस्टिंग के बाद यह इसकी पहली तिमाही रिपोर्ट होगी।

Mahindra and Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवीज BE 6e और XEV 9e को लॉन्च करने का ऐलान किया। BE 6e की कीमत 18.9 लाख रुपये और XEV 9e की कीम 21.9 लाख रुपये से शुरू होगी। डिलीवरी फरवरी के आखिरी या मार्च 2025 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Multibase India

मल्टीबैस इंडिया के बोर्ड ने आशीष भट्ट को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। 1 जनवरी 2025 से पंकज होलानी कंपनी के एडीशनल डायरेक्टर और मैनजिंग डायरेक्टर बनेंगे। पंकज 31 दिसंबर 2024 से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे देंगे।

 

बल्क डील्स

Aptus Value Housing Finance India

वेस्टब्रिज क्रॉसओवर फंड एलएलसी ने ₹105.4 करोड़ में ₹320.39 प्रति शेयर के औसत भाव पर हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एप्टुस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस में 0.66% हिस्सेदारी बेच दी है।

Niyogin Fintech

थिंक इंडिया अपॉर्च्यूनिटीज मास्टर फंड एलपी ने नियोजिन फिनटेक में 3.73 करोड़ रुपये में 0.7% हिस्सेदारी 55.65 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर मॉर्गन स्टैनले एशिया (सिंगापुर) को बेच दी।

लिस्टिंग

आज घरेलू मार्केट में लिस्टेड एनटीपीसी की ग्रीन इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग है।

एक्स-डिविडेंड और राइट्स की एक्स-डेट वाले स्टॉक्स

आज इप्का लेबोरेटरीज, हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, भाटिया कम्युनिकेशंस एंड रिटेल, इन्गरसोल-रैंड, खजांची ज्वेलर्स, मल्टीबेस इंडिया, नाटको फार्मा, पदम कॉटन यार्न्स, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं स्कैनप्वाइंट जियोमैटिक्स के शेयरों के लिए राइट्स की एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुडे़ं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।