Stock Radar: इंट्रा-डे में इन शेयरों से बनेगा तगड़ा पैसा, Infosys और Hyundai पर भी रहेगी निगाहें
Stock Radar: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक मार्केट से खरीदारी का संकेत मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल से मार्केट के बढ़त के साथ खुलने के संकेत हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है
एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, बीएफ यूटिलिटीज, वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Stock Radar: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक मार्केट से खरीदारी का संकेत मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल से मार्केट के बढ़त के साथ खुलने के संकेत हैं। एक कारोबारी दिन पहले अदाणी ग्रुप पर अमेरिका में घूस के आरोपों ने घरेलू स्टॉक मार्केट को तोड़ दिया था। हालांकि पिछले कुछ समय से मार्केट में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 नवंबर को सेंसेक्स 77,155.79 और निफ्टी 23,349.90 पर बंद हुआ था। अभी रिकॉर्ड हाई से ये 10 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, बीएफ यूटिलिटीज, वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Protean eGov Technologies
नॉन-प्रमोटर शेयरहोल्डर एनएसई इन्वेस्टमेंट्स ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत 22-25 नवंबर के बीच प्रोटीन ईजीओवी टेक्नोलॉजीज की 20.31% हिस्सेदारी बेचेगी। OFS में 10.16% इक्विटी का बेस इश्यू साइज और 10.16% इक्विटी का ग्रीनशू ऑप्शन शामिल है। इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस 1,550 रुपये प्रति शेयर है।
SJVN
एसजेवीएन ने राजस्थान सरकार के एनर्जी डिपार्टमेंट के साथ रिन्यूएबल एनर्जी के डेवलपमेंट के लिए एक MoU पर साइन किए हैं। यह राज्य में 5 GW के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स और 2 GW फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स डेवलप करेगी।
Afcons Infrastructure
एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन से 1,274 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में सोंग डैम प्रोजेक्ट पर सोंग नदी के ऊपर 130.6 मीटर ऊंची कंक्रीट की ग्रैविटी डेम और अन्य सहायक कार्यों का निर्माण शामिल है।
Hyundai Motor India
हुंदै मोटर इंडिया तमिलनाडु में दो रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट सेटअप करेगी। इसके लिए कंपनी ने फोर्थ पार्टनर एनर्जी लिमिटेड (FPEL) के साथ पावर पर्चेज और शेयरहोल्डर एग्रीमेंट कर लिए हैं। अभी इसकी एनर्जी की जरूरतों का 63% हिस्सा रिन्यूएबल सोर्स से आता है जिसे कंपनी ने 100% तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। FPEL के साथ साझेदारी के तहत हुंदै इस प्रोजेक्ट के लिए 38 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें हुंदै की हिस्सेदारी 26% और FPEL की 74% रहेगी।
LTIMindtree
एलआईसी ने 20 मार्च से 11 नवंबर 2024 के बीच ओपन मार्केट में लेन-देन के जरिए LTIMindtree की2.001% हिस्सेदारी खरीदी, जिससे उसकी हिस्सेदारी 5.033% से बढ़कर 7.034% हो गई।
Infosys
अमेरिका के जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ लेबर ने इंफोसिस पर सितंबर 2019 तिमाही से जनवरी 2024 तिमाही तक के लिए 32.8 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह टैक्स राशि और जुर्माना लगाए जाने के मामले में स्पष्टीकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया में है।
Tata Power
टाटा पावर ने अहम क्लीन एनर्जी पावर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ 425 करोड़ डॉलर के एक एमओयू पर साइन किए हैं।
Nippon Life India Asset Management
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने वन प्लेस कॉमर्शियल्स के साथ एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। इसके तहत यह मुंबई के लोअर परेल में 486 करोड़ रुपये में एक कॉमर्शियल ऑफिस खरीदेगी।
Innovators Facade Systems
इनोवेटर्स फसाड सिस्टम्स को प्रेस्टिज मुलुंड रियल्टी से 110 करोड़ रुपये का एक वर्क ऑर्डर मिला है।
Mphasis
एम्फेसिस ने ‘ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर’ के रूप में MoneyGram Haas F1 टीम के साथ एक साझेदारी का ऐलान किया है। इसके तहत यह MoneyGram Haas F1 टीम के साथ मिलकर यह ट्रैक पर इसके परफॉरमेंस को बढ़ाने और ट्रैक के बाहर ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ाने पर काम करेगी।
Raymond
रेमंड को NSE और BSE से रेमंड रियल्टी के साथ स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के लिए 'नो ऑब्जर्वेशन लेटर' प्राप्त हुआ है।
लिस्टिंग
मेनबोर्ड पर आज जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस (Zinka Logistics Solutions) के शेयरों की जबकि एसएमई पर ओनीक्स बॉयोटेक (Onyx Biotec) के शेयरों की लिस्टिंग है।
एक्स-डिविडेंड के साथ-साथ रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन और स्प्लिट की एक्स-डेट
आज अमृतांजन हेल्थ, ध्रुव कंसल्टेंसी सर्विसेस, FDC, मवाना शुगर, MSTC, NILE, ओरिएंट टेक्नोलॉजीज, पनामा पेट्रोकेम, प्रेमको ग्लोबल, सटिया इंडस्ट्रीज, स्टीलकास्ट, वीडोल कॉर्पोरेशन के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं ऑटोपाल इंडस्ट्रीज और लील इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों के लिए रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की एक्स-डेट है जबकि सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयरों के स्प्लिट की एक्स-डेट है।
F&O Ban
अदाणी एंटरप्राइजेज, नेशनल एलुमिनियम कंपनी, आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, GNFC, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इन्द्रप्रस्थ गैस में आज F&O की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।।