Stock Tips: बेच डालें ये तीन शेयर, बने रहे तो 18% घट जाएगा मुनाफा, Tata की भी कंपनी है शामिल

Stock Tips: कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे पेश कर रही हैं और उसके आधार पर ब्रोकरेज भी शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ाने या घटाने का सुझाव दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने तीन शेयरों को बेचने या हिस्सेदारी घटाने की सलाह दी है। इसमें से एक शेयर तो टाटा ग्रुप (Tata Group) का है। ब्रोकरेज के मुताबिक इनके शेयर मौजूदा लेवल से करीब 18 फीसदी तक टूट सकते हैं

अपडेटेड May 16, 2023 पर 9:47 PM
रिलैक्सो सुपरमार्ट्स (Relaxo Footwears), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) (Avenue Supermarts-DMart) के शेयर मौजूदा लेवल से करीब 18 फीसदी तक टूट सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Tips: कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे पेश कर रही हैं और उसके आधार पर ब्रोकरेज भी शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ाने या घटाने का सुझाव दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने तीन शेयरों को बेचने या हिस्सेदारी घटाने की सलाह दी है। इसमें से एक शेयर तो टाटा ग्रुप (Tata Group) का है। इसमें से तीनों में से एक रिलैक्सो सुपरमार्ट्स (Relaxo Footwears) आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी 0.35 फीसदी उछलकर 879 रुपये पर है। वहीं टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) 1.84 फीसदी फिसलकर 521.05 रुपये और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) (Avenue Supermarts-DMart) के शेयर 1.30 फीसदी टूटकर 3479.15 रुपये पर बंद हुए हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इनके शेयर मौजूदा लेवल से करीब 18 फीसदी तक टूट सकते हैं।

    Avenue Supermarts (DMart)

    डीमार्ट की हाइपरमार्केट चेन चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स का रेवेन्यू 20.1 फीसदी बढ़ गया लेकिन सेल्स डेंसिटी अभी भी कोरोना से पहले के स्तर के नीचे है। वित्त वर्ष 2023 में यह 31.1 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट पर रहा जबकि वित्त वर्ष 2019 में यह 35.6 रुपये पर था। शौक वाली चीजों की कम खरीदारी के चलते इसका मुनाफा प्रभावित हुआ और यूनिट इकनॉमिक्स सुस्त हुआ। वहीं ग्रॉस मार्जिन पर दबाव बना रहा। ऐसे में ब्रोकरेज ने 3070 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे फिर सेल रेटिंग दिया है जो बीएस पर आज के बंद भाव 3479.15 रुपये से 12 फीसदी डाउनसाइड है।


    Multibagger Stock: ₹7 का शेयर पहुंचा ₹803 रुपये पर, अब इस गुजराती कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का किया ऐलान

    Tata Motors

    कंसालिडेटेड बेसिस पर टाटा मोटर्स का शुद्ध मुनाफा अनुमान से भी ऊपर 5300 करोड़ रुपये पर रहा। जेएलआर और का हायर कैपिटलाइजेशन और स्टैंडएलोन एंटिटी के रूप में 1600 करोड़ रुपये के टैक्स राइट-बैक के चलते इसका मुनाफा बढ़ा। मैनेजमेंट की कोशिशों के बिना जेएलआर का नेट कर्ज वित्त वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 20 करोड़ पौंड घट गया और अब कंपनी ने इस वित्त वर्ष में इसे 100 करोड़ पौंड घटाने का लक्ष्य रखा है। खास हात ये है कि जेएलआर ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 5 फीसदी के मार्जिन का लक्ष्य रखा था लेकिन इसके आधे से भी कम हासिल हो पाया और इसने वित्त वर्ष 2025 के लिए कोई लक्ष्य भी नहीं तय किया है।

    भू-राजनीतिक चुनौतियों और मांग में सुस्ती के चलते मैनेजमेंट का अनुमान है कि इस छमाही इसकी मांग कमजोर रह सकती है और हर महीने ऑर्डर में 5 हजार की कटौती हो सकती है। भारतीय कारोबार की बात करें तो इसे फ्री कैश फ्लो बनाए रखना कठिन लग रहा है क्यों वित्त वर्ष 2023 में इसकी कॉमर्शियल गाड़ियों के सेगमेंट में हिस्सेदारी कम हुई है, पैसेंजर गाड़ियों की भी मांग सुस्त हुई है और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ा है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे 457 रुपये के टारगेट प्राइस रिड्यूस की रेटिंग बरकरार रखा है जो बीएसई पर आज के बंद भाव 521.05 रुपये से 12 फीसदी डाउनसाइड है।

    Success Story: बीकॉम के बाद खड़ी कर दी अपनी कंपनी, नौकरी खोजने की बजाय अब 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज को दिया काम

    Relaxo Footwears

    बढ़ती महंगाई के चलते दिग्गज फुटवियर कंपनी रिलैक्स (Relaxo) का मार्केट शेयर अप्रैल-दिसंबर 2022 में कम हुआ था। हालांकि अगली ही तिमाही में इसने वापसी की। कीमतों में 15-20 फीसदी के गिरावट की स्ट्रैटेजी काम कर गई और मार्च तिमाही में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.6 फीसदी बढ़ गया। मार्च तिमाही में इसका वॉल्यूम 23.8 फीसदी बढ़ गया लेकिन नेट रियलाइजेशन ग्रोथ 11.5 फीसदी फिसल गया। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसे 725 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है जो आज बीएसई पर बंद भाव 879 रुपये से करीब 18 फीसदी डाउनसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।