Stock Tips: दिग्गज सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (Indian Oil), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के शेयर एक महीने में शानदार स्पीड से ऊपर चढ़े हैं। एक महीने में इन शेयरों ने 20-25 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन तेल कंपनियों की तेजी अभी थमी नहीं है। ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इन शेयरों में निवेश के लिए टारगेट भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक ये तीन शेयर अभी काफी ऊंचाई पर हैं तो इनमें नियर टर्म में करेक्शन भी दिख सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी इन शेयरों में निवेश का सुनहरा मौका है यानी एंट्री प्वाइंट इस समय काफी अट्रैक्टिव है।
