Get App

NTPC, ICICI बैंक, ब्रिटानिया और कमिंस का शेयर खरीदें, इन 2 शेयरों को बेचें: टेक्निकल एक्सपर्ट्स की सलाह

टेक्निकल एनालिस्ट्स ने आज 8 जुलाई के कारोबार के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह दी है। मिराए एसेट शेयरखान में अल्टरनेट रिसर्च के हेड सोमिल मेहता और earningwaves.com के मितेश ठक्कर ने NTPC, ICICI बैंक, ब्रिटानिया और कमिंस इंडिया में खरीदारी की सलाह दी है। जबकि HUDCO और HDFC AMC को बेचने की राय दी गई है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 12:13 PM
NTPC, ICICI बैंक, ब्रिटानिया और कमिंस का शेयर खरीदें, इन 2 शेयरों को बेचें: टेक्निकल एक्सपर्ट्स की सलाह
Share Markets: सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 8वें दिन सुस्त कारोबार देखने को मिली।

Share Markets: भारतीय शेयर बाजारों में सुस्ती भरा कारोबार जारी है। इस बीच, टेक्निकल एनालिस्ट्स ने आज 8 जुलाई के कारोबार के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह दी है। मिराए एसेट शेयरखान में अल्टरनेट रिसर्च के हेड सोमिल मेहता और earningwaves.com के मितेश ठक्कर ने NTPC, ICICI बैंक, ब्रिटानिया और कमिंस इंडिया में खरीदारी की सलाह दी है। जबकि HUDCO और HDFC AMC को बेचने की राय दी गई है।

1. ICICI बैंक

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1500 रुपये और स्टॉप लॉस 1420 रुपये रखा गया है। मिराए एसेट शेयरखान में अल्टरनेट रिसर्च के हेड सोमिल मेहता ने सुबह 10.30 बजे यह सिफारिश की।

2. NTPC (एनटीपीसी)

इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 370 रुपये और स्टॉप लॉस 330 रुपये रखा गया है। मिराए एसेट शेयरखान में अल्टरनेट रिसर्च के हेड सोमिल मेहता ने सुबह 10.30 बजे यह सिफारिश की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें