Get App

PSU Stocks: 5% उछलकर NTPC रिकॉर्ड हाई पर, मुनाफा निकाल लें या अभी और तेजी का करें इंतजार?

PSU Stocks: शेयर मार्केट में आज लगातार चौथे दिन बहार छाई हुई है। मार्केट के बुलिश रुझान के बीच बिजली बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी NTPC के शेयर लगातार पांचवे दिन आज चढ़े हैं। आज इंट्रा-डे में तो यह 5 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक साल से भी कम समय में इसने करीब 71 फीसदी रिटर्न दिया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 01, 2023 पर 3:53 PM
PSU Stocks: 5% उछलकर NTPC रिकॉर्ड हाई पर, मुनाफा निकाल लें या अभी और तेजी का करें इंतजार?
NTPC की योजना वित्त वर्ष 2026 के बाद थर्मल पावर कैपेसिटी 11.2 गीगावॉट बढ़ाने की है। अभी 10 गीगावॉट पर काम चल रहा है और 11.2 गीगावॉट की योजना इसके अतिरिक्त है।

PSU Stocks: शेयर मार्केट में आज लगातार चौथे दिन बहार छाई हुई है। मार्केट के बुलिश रुझान के बीच बिजली बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी NTPC के शेयर लगातार पांचवे दिन आज चढ़े हैं। आज इंट्रा-डे में तो यह 5 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक साल से भी कम समय में इसने करीब 71 फीसदी रिटर्न दिया है। मार्कट एक्सपर्ट्स इस महारत्न कंपनी में आगे भी बंपर तेजी के रुझान देख रहे हैं। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 2.97 फीसदी की बढ़त के साथ 269.05 रुपये (NTPC Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.40 फीसदी उछलकर 275.40 रुपये पर पहुंच गया था।

ब्रोकरेज ने किस टारगेट पर दी निवेश की सलाह

एनटीपीसी की योजना वित्त वर्ष 2026 के बाद थर्मल पावर कैपेसिटी 11.2 गीगावॉट बढ़ाने की है। अभी 10 गीगावॉट पर काम चल रहा है और 11.2 गीगावॉट की योजना इसके अतिरिक्त है। ऐसे में इसकी कमाई की ग्रोथ आने वाले समय में अच्छी दिख रही है। क्षमता में विस्तार के साथ यह ग्रीन हाईड्रोजन/बैट्री स्टोरेज जैसे नए एरिया पर फोकस कर रही है। इससे कंपनी की कमाई डाईवर्सिफाई होगी, ESG रेटिंग्स में सुधार होगा और कमाई भी बढे़गी। इन सबका फायदा निवेशकों को भी मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें