Stock To Buy: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिला है। निफ्टी निचले स्तरों से डेढ़ सौ प्वाउंट से ज्यादा सुधरकर 24150 के करीब पहुंचा है। इंफोसिस, TCS, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड ने बाजार को सहारा दिया है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघन ने ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जो गिरते बाजार में भी आपको मुनाफा कमा कर देने का दम रखते है। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।
आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे
अनुज सिंघल ने कहा कि नतीजों के बाद अच्छी फॉलो अप खरीदारी देखने को मिली है। शेयर 200 DMA के सपोर्ट से अच्छा मोमेंटम दिखा रहा है। 20 और 50 DMA भी पार हुआ। 100 DMA भी काफी करीब है। शुक्रवार को 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
रिलेटिव स्ट्रेंथ पर IT सेक्टर सबसे मजबूत है। डेली और वीकली दोनों टाइमफ्रेम पर मजबूत बना है। शेयर 20 WMA के सपोर्ट से अच्छा पुलबैक दे रहा है। 3 साल के चैनल की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। साल के निचले स्तर पर ओपन इंटरेस्ट है। और वायदा में शॉर्टकवरिंग दिखी है।
फोकस में डिवीज लैब (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि दूसरी तिमाही में डिवीज लैब के अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफा 46% बढ़कर `510 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA 49.5% बढ़कर `716 करोड़ रुपये पर रहा। वहीं मार्जिन 30.6% पर रही।
अनुज सिंघल ने कहा कि USFDA से कंपनी को बड़ी राहत मिली है। बंगलुरु में बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्लांट को राहत मिली। प्लांट को VAI का दर्जा मिला। 15 से 26 जुलाई के बीच जांच हुई थी। अनुज सिंघल ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर शेयर 200 WMA के करीब है। 3 हफ्ते से 200 और 50 WMA से सपोर्ट ले रहा है।
नतीजे उम्मीद से कमजोर लेकिन आउटलुक पॉजिटिव है। JLR में प्रोडक्शन दिक्कतों से नतीजों पर असर देखने को मिला है। नतीजों से पहले ही शेयर गिरा है। आय 3.8% गिरी, EBITDA 12% लुढ़का है। मार्जिन भी 13.1% से कम होकर 12%, 13.6% का अनुमान था। FY25 की दूसरी छमाही में सभी पैमाने पर सुधार देखने को मिला। कंपनी ने इस साल कर्ज मुक्त होने का भरोसा जताया है।
आरती इंडस्ट्रीज (Neutral)
अनुज ने कहा कि बेहद खराब नतीजे लेकिन बड़े गैप डाउन पर ना बेचें। केमिकल कंपनियां खराब नतीजों के बाद बॉटम बनाती हैं। खरीदने की राय नहीं लेकिन गैप डाउन पर न बेचें। शेयर पहले ही काफी गिर चुका है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।