Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों ने पिछले हफ्ते ही अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 57.05 की तेजी आ चुकी है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) का मानना है कि कंपनी के शेयरों में तेजी का सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने वाला है। शेयरखान ने 10 जुलाई को जारी अपनी एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयरों पर 'BUY (खरीदें)' रेटिंग बरकरार रहा और इसके लिए 720 रुपये का टारगेट प्राइस दिया। यह कंपनी के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 15.86 फीसदी की तेजी की संभावना जताता है।
