Stock To Buy: शेयर बाजार के बिग स्टॉक्स बनकर उभरेंगे ये शेयर, दिखेगा अच्छा प्राइस एक्शन

Stock To Buy: अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में बेहद शानदार मोमेंटम रहा। लगातार छठे महीने तेजी का मूड रहा। कल के खराब बाजार में भी शेयर टिका रहा। करीब 3.5 साल का चैनल पार हुआ। तीन दिनों से औसत 50% से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम रहा

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 10:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर है। पिछले लगातार 9 दिनों से शेयर में गिरावट रहा। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना।

Stock To Buy: बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 75 प्वाइंट फिसलकर 24250 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी आज गिरावट ज्यादा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में DLF (GREEN)

CLSA की आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए टार्गेट बढ़ाकर `975 रुपये पर रहा । कंपनी ने The Dahlias प्रोजेक्ट में 130-150 यूनिट बेचे। The Dahlias प्रोजेक्ट में अब तक `10,000-11,000 Cr की बिक्री है। ऊबर-लग्जरी प्रोजेक्ट में शानदार डिमांड चौकाने वाली है। FY25 के अनुमान से ज्यादा बिक्री संभव है।


हीरो मोटो, बजाज ऑटो पर फोकस (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि एक से 17 दिसंबर के वाहन आंकड़े बेहद खराब है। 2-व्हीलर रजिस्ट्रेशन में 24% की तेज गिरावट रही। रजिस्ट्रेशन 8.98 लाख से घटकर 6.83 लाख पर आया।

फोकस में TVS, आयशर (GREEN)

TVS और आयशर के रजिस्ट्रेशन आंकड़े बेहतर नजर आ रहे है। EVs रजिस्ट्रेशन 71175 से बढ़कर 75909 पर रहा। अनुज सिंघल ने कहा कि TVS मोटर 200 DMA के सपोर्ट के करीब है।

फोकस में एशियन पेंट्स (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अब PE डी-रेटिंग के दौर से गुजर रहा है। पेंट इंडस्ट्री में बढ़ते कंपिटीशन का असर दिख रहा है। चार्ट पर शेयर 200 WMA से नीचे फिसल चुका है। मार्च 2021 के निचले स्तर पर शेयर पहुंचा है।

SONA COMSTAR

अनुज सिंघल ने कहा कि चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर है। पिछले लगातार 9 दिनों से शेयर में गिरावट रहा। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना। 200 DMA को 50 DMA ने ऊपर से काटा है। दो दिनों से बड़ी डिलिवरी बिकवाली रही। वायदा में पिछले 9 में से 8 दिन शॉर्ट बिल्ड अप रहा।

COFORGE

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में बेहद शानदार मोमेंटम रहा। लगातार छठे महीने तेजी का मूड रहा। कल के खराब बाजार में भी शेयर टिका रहा। करीब 3.5 साल का चैनल पार हुआ। तीन दिनों से औसत 50% से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम रहा। नए शिखर पर भाव पहुंचा है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

बाजार और FIIs का क्या है सीधा कनेक्शन, अनुज सिंघल से जानें वौलेटाइल बाजार में कौन सी रणनीति बनाएंगी पैसा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।